Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत अड़सरा में चर्मरोग की शिकायत पर किया जा रहा उपचार

ग्रामीणों की जांच कर दवाईयों का किया जा रहा वितरण

कोरबा 26 मार्च 2025/पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़सरा में ग्राम वासियों में चर्म-रोग होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मार्च 2025 को ग्रामीणों की जांच कर दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को बचाव हेतु विभाग द्वारा शिविर लगाकर इलाज व स्वास्थ्य शिक्षा दिया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ.एस.एन. केशरी ने स्केबीज बीमारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की स्केबिज को आमतौर पर खुजली के नाम से जाना जाता है, यह एक त्वचा संबंधी रोग है जो सरकोप्टस स्कैबीई नामक छोटे कीड़ों (माइट्स) की वजह से होता है। ये माईट्स त्वचा के नीचे सुरंग बनाते है जिससे लाल दाने और खुजली होती है जब ये माईट्स त्वचा के नीचे अंडे देते हैं तो यह लगातार खुजली और रैश का कारण बनता है। यह एक तेजी से फैलने वाला संक्रामक त्वचा रोग है। किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है। स्केबिज के माईट्स आमतौर पर शरीर के सिलवटों और त्वचा की दरारों में पाये जाते हैं जैसे उंगलियों के बीच की जगह, जननांग और जांघों की सिलवटे, घुटनों और कलाई के पास, कमर का क्षेत्र, नाखूनों के नीचे। उन्होंने बताया कि स्केबिज संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक त्वचा के संपर्क में रहने, संक्रमित व्यक्ति के कपडे-बिस्तर या तौलिया साझा करने से फैल सकता है। स्केबिज होने पर तेज खुजली जो आमतौर पर रात्रि में होती है, शरीर पर पिंपल जैसे दाने दिखाई देते हैं, त्वचा पर पपड़ी या फफोले हो सकते है, लगातार खुजली की वजह से घाव बन सकता है तथा शरीर पर भूरे रंग की रेखाएं या त्वचा के रंग की लाइन्स स्कीन पर दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि स्केबिज से बचाव के लिए अपने बिस्तर, कपड़े और तौलिए को नियमित रूप से गर्म पानी में धोएं, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से सभी परिवार के सदस्य स्केबिज जाँच कराएं, स्केबिज (खुजली) होने पर मरीज दूसरों से दूर रहे, मरीज के गद्दे तकिया और कंबल को धूप में रखें तथा शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें। साथ ही उपरोक्त लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने