Ro no D15139/23

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जनजातीय गरिमा उत्सव – जनभागीदारी अभियान का आगाज जिले के 245 ग्रामों में विशेष संतृप्तिकरण शिविर का होगा आयोजन

 

*18 से 25 मई तक दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच हेतु विशेष अभियान*

रायपुर, 19 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी समुदायों के लिए “जनजातीय गरिमा उत्सव – जनभागीदारी अभियान” संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिलेभर में आयोजित किया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आदिवासी अंचलों में निवासरत लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना, उन्हें शासन की सेवाओं से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन द्वारा “जनभागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” की अवधारणा को केंद्र में रखकर अंतिम छोर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अभियान का औपचारिक शुभारंभ 15 मई 2026 को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित कोरचा शिविर से किया गया था। इसके पश्चात अब धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत चयनित जिले के 245 ग्रामों में विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की शासकीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा आधार कार्ड अद्यतन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित आवेदन भी शिविर स्थल पर ही स्वीकार किए जाएंगे, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभान्वित किया जा सके।
ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आदिसेवा केंद्रों में जनसुनवाई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इन जनसुनवाई शिविरों में ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनका प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच सके तथा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिल सके।

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ