Ro no D15139/23

यू-शेप ने बदली कक्षाओं की तस्वीर आरंग विकासखण्ड के स्कूलों में ‘यू-शेप’ में बैठने की, की गई व्यव्स्था, बच्चों में खत्म हूई झिझक, बढ़ा संवाद

रायपुर 24 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘Project U-Shape’ आरंभ किया गया है। जिसके तहत आरंग विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला गिधवा में वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बैठने की व्यवस्था को बदलते हुए स्कूलों में नई बैठक व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। अब बच्चे पंक्तियों में पीछे छूटने के बजाय ‘यू-आकार’ में बैठते हैं, जहाँ हर छात्र शिक्षक की सीधी दृष्टि में होता है। ब्लैकबोर्ड-केंद्रित व्यवस्था के स्थान पर यह पूर्णतः ‘छात्र-केंद्रित’ मॉडल है, जो सक्रिय अधिगम (Active Learning) को बढ़ावा देता है। यू-शेप में बैठने से विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद (Peer Learning) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बच्चे एक-दूसरे को देखते और सुनते हुए चर्चा में भाग लेते हैं। इससे झिझक कम हुई है और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी गई है। समूह गतिविधियों और कक्षा चर्चाओं का संचालन भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।

पालकों और विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया स्कूलों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार विद्यार्थियों में उत्साह स्पष्ट रूप से बढ़ा है। बच्चे अब नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित दिखाई देते हैं। पालकों का कहना है कि उनके बच्चों की एकाग्रता में सुधार हुआ है और वे घर लौटकर स्कूल की गतिविधियों के बारे में उत्साहपूर्वक चर्चा करते हैं।

Project U-Shape केवल बैठने की नई व्यवस्था नहीं, बल्कि शिक्षण प्रक्रिया में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त शुरुआत है।

  • Related Posts

    सरगुजा ओलम्पिक 2026ः सभी तैयारियां पूरी कलेक्टर   अजीत वसंत ने अंतिम तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  सरगुजा ओलम्पिक 2026 की अंतिम तैयारियों पर कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में पीजी कॉलेज…

    Read more

    कचरे से कमाई तकः प्लास्टिक वेस्ट बना जिले में आय और इंफ्रास्ट्रक्चर का नया आधार अब प्लास्टिक वेस्ट से चमकेंगी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क

      अम्बिकापुर 20 मार्च 2026/  सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में नवाचार किया गया है। जिले में अब प्लास्टिक वेस्ट…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….