Ro no D15139/23

“विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जिले के किसानों को कृषि सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की मिल रही है जानकारी

अम्बिकापुर 04 जून 2025/ किसानों की उन्नति और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु जिले में 29 मई से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की शुरुआत हो गई है, यह अभियान 12 जून 2025 तक जारी रहेगा। जिले में कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अभियान हेतु तीन टीम गठित की गई है, टीम में  उद्यान, पशुपालन, मछली पालन के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक शामिल है। प्रत्येक टीम प्रतिदिन दो पंचायत में पहुंच रहीं हैं एवं कृषकों को कृषि में आने वाली समस्याओं का समाधान कर उन्हें  आधुनिक तकनीकी से अवगत करा रहे हैं।

जिले में अब तक 24 कलस्टर में ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर कृषकों को जानकारी दी गई तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम से कृषकों को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अभियान के माध्यम से वैज्ञानिकों के द्वारा कृषकों के खरीफ संबधी समस्याओं का समाधान के साथ ही कृषि की आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन से यूरिया एवं कीटनाशक का छिड़काव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ, उन्नत किस्मों से अधिक उत्पादन, समन्वित कृषि कार्यक्रम, उर्वरकों का समुचित मात्रा में उपयोग, उन्नत नस्ल के पशुपालन एवं मत्स्य पर प्रशिक्षण कृषकों को दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित