Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2026 के तहत धमतरी जिले में शिविरों की शुरुआत, ग्रामीणों को मिला त्वरित लाभ

धमतरी, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत जिले में समाधान शिविरों का शुभारंभ आज जनपद पंचायत धमतरी के ग्राम भोयना तथा जनपद पंचायत नगरी के ग्राम कुकरेल से किया गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इन शिविरों में भोयना क्लस्टर के 21 ग्राम एवं कुकरेल क्लस्टर के 17 ग्रामों के ग्रामीणों ने भाग लिया, जिससे बड़ी संख्या में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिला। ग्रामीणीं ने समस्या, शिकायत संबंधी आवेदन दिए । जिनका निराकरण मौके पर, या परीक्षण उपरांत करने का आश्वासन संबंधित अधिकारियों ने दिया । विभागीय स्टॉल और लोगे के स्वास्थ्य की जाँच की गयी ।
जनपद पंचायत नगरी के कुकरेल में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश गोटा सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जनपद पंचायत धमतरी के भोयना क्लस्टर में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ही शिविरों में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम, जनपद सीईओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से शिविरों में भाग लेकर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
कलेक्टर ने कुकरेल क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा। भारतमाला एक्सप्रेस-वे परियोजना के प्रारंभ होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बगौद से कुकरेल तक फोरलेन सड़क निर्माण की दिशा में कार्य प्रस्तावित है तथा स्थानीय मांग के अनुरूप सहकारी बैंक की स्थापना भी शीघ्र की जाएगी। इसके अतिरिक्त आदिवासी छात्रावास भवन, कॉलेज एवं आईटीआई के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, साथ ही क्षेत्र में एक प्रारंभिक लाइब्रेरी की भी शुरुआत की गई है।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। इस दौरान किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड, पात्र परिवारों को राशन कार्ड सहित अन्य हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया गया। अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अरुण सर्वा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं, जिससे पारदर्शिता और विश्वास में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेश गोटा ने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली है।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन का मूल उद्देश्य है, जिसे ये शिविर सफलतापूर्वक पूरा कर रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि शिविरों में महिलाओं, किसानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है तथा इससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

  • Related Posts

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा…

    Read more

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC