Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत 01 मई से 10 जून तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लगेंगे शिविर’

कमिश्नर ने जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान पर दिया जोर
कमिश्नर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026/ कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसे मद्देनजर रखते हुए जन समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शासन की मंशानुरूप बस्तर संभाग में नियद नेल्लानार 2.0 सहित बस्तर मुन्ने अभियान और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किए जाने कहा। कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।

कमिश्नर ने बैठक के दौरान कहा कि जिलों में लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। इसके अंतर्गत भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, मनरेगा अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा पेयजल की उपलब्धता हेतु हैंडपंप सुधार जैसे मुद्दों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर लोक सेवाओं की उपलब्धता और योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने सहित मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने कहा। वहीं मैदानी अमले की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने आगामी 01 मई से 10 जून तक चलाए जाने वाले सुशासन तिहार की तैयारी करने सहित इस दिशा में व्यापक जन-जागरूकता निर्मित किए जाने के निर्देश दिए।

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन, ग्राम पंचायत स्तर से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने, पात्रता के आधार पर वनाधिकार पट्टा प्रदाय करने, किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 की प्रगति, खरीफ फसल सीजन के लिए खाद-बीज का भण्डारण एवं किसानों को वितरण, पीएमश्री स्कूलों एवं सेजेस के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित संभाग स्तरीय अधिकारी और नोडल अधिकारी मौजूद थे। वहीं संभाग के अन्य जिलों से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य इत्यादि विभागों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

  • Related Posts

    15 जुलाई को पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर

      जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर दिनांक 15 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश

      जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना