Ro no D15139/23

सेवा शिविर के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीण शासकीय कार्यों और योजनाओं का लेवें लाभ-कलेक्टर आकाश छिकारा

मालेवही में सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित
’विभिन्न विभागों ने लगाई ग्रामीण जनों को सुविधा देने के लिए स्टॉल, प्राप्त 608 आवेदनों में से मौके पर 492 आवेदन निराकृत ’

जगदलपुर, 16 अप्रैल 2026/ जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोहांडीगुड़ा विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत एरपुण्ड के मालेवाही में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पदमा कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन उपस्थित रहे ।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि  नक्सलमुक्त क्षेत्र में अब ग्रामीणों को सभी प्रकार शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से शासकीय कार्यों और योजनाओं का लाभ ग्रामीणजन जरूर लेवें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संवाद किया और उनके सुझाव, समस्या को भी सुना।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया, वहीं कुल 608 आवेदन प्राप्त हुए, मौके पर 492 का निराकरण किया गया जबकि लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूह को ईट निर्माण मशीन, केसीसी कार्ड, आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि, कोटवार नियुक्ति पत्र, नवीन राशन कार्ड, वन विभाग चक्रीय निधि से महिला समूह को सहायता राशि, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन विभाग, मछलीपालन विभाग के हितग्राहियों को सामग्री, चेक, स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म भी किया गया। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, एसडीएम श्री नीतीश वर्मा, जनपद सीईओ श्री धनेश्वर पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    *वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल*   *सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई गति*   रायपुर, 13 जुलाई 2026/ रायपुर विकास प्राधिकरण…

    Read more

    युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने माय भारत अभियान तेज होगा: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    धमतरी 13 जुलाई 2026 । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना