Ro no D15139/23

सुशासन तिहार अंतर्गत पुहपुटरा क्लस्टर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल समाधान शिविर में हुए शामिल मंत्री श्री अग्रवाल ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनीं समस्याएं शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण तय समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

 

अम्बिकापुर 22 मई 2026/  जिले में नागरिकों समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पुहपुटरा क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं शिविर में प्राप्त नवीन आवेदनों में मांग के 770 एवं शिकायत के 54 कुल 824 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समय-सीमा में निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।

समाधान शिविर में शामिल हुए मंत्री
जनसमस्या निवारण शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। संवाद के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति एवं समाधान की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले पात्र व्यक्ति तक शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न क्लस्टरों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि गांव स्तर पर ही उन्हें राहत मिल सके।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का भी प्रभावी मंच है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ  निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक हितग्राही को उनके आवेदन के समाधान की जानकारी समय पर प्राप्त हो, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक अनूठी पहल है

विभागीय स्टॉल में मिली योजनाओं की जानकारी
जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 30 स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री
समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं चाबी प्रदान की गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा कृषि विभाग द्वारा केसीसी कार्ड एवं स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण किए गए।

शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, एसडीएम श्री रामराज सिंह, तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी,जनपद सीईओ श्री प्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित