Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत दशोदा को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला

– प्रधानमंत्री आवास योजना ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा
– जल जीवन मिशन के तहत घर तक पहुंच रहा पानी
– महतारी वंदन योजना, नि:शुल्क चावल एवं अन्य योजनाओं का मिल रहा लाभ
– प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को आवास मिलने पर दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई की श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि उनके लिए पक्का घर एक वरदान के समान है। पहले वे अपने कच्चे घर में निवास कर रहे थे, जहां पानी बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। बंदर के कारण हर वर्ष छप्पर का मरम्मत कराना पड़ता था, जिसमें बहुत खर्च होता था। घर के आय के सीमित साधन होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटा एवं बहू मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 40 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई तथा पक्का आवास बन जाने से अब बरसात में भी चैन की नींद सो रहे हैं।
श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि आवास बनने के साथ ही सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी घर तक आ रहा है, जिससे बहुत सुविधा मिली है। पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था, अब कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 90 दिनों का रोजगार मिला तथा वृद्धाश्रम पेंशन योजना व महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। वहीं सरकार की खाद्यान्न सुरक्षा योजना अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान से 35 किलो चावल भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि घर बनने के बाद शौचालय निर्माण के लिए शासन द्वारा सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने के साथ ही बहुत सारी सुविधाएं भी मिली है, जिससे जीवन आसान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?