Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत सरपंच, सचिव एवं पंप ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

 

जशपुरनगर 10 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं संधारण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, जशपुर में सरपंचों, सचिवों एवं पंप ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित विभाग के समस्त सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जिले के सभी हर घर जल ग्रामों के सरपंच, सचिव एवं पंप ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता ली।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जल संरक्षण, योजनाओं के संचालन एवं संधारण तथा सामुदायिक स्वामित्व की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि योजनाओं के हस्तांतरण के उपरांत उनके सफल संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से योजनाओं के दीर्घकालिक एवं सतत संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार ने 15 वें वित्त आयोग के टाइड फंड का उपयोग नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण कार्यों में प्राथमिकता से किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों की जानकारी देते हुए उनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यशाला में जल प्रदाय और योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव तथा समुदाय आधारित प्रबंधन व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के संचालन एवं संधारण हेतु आवश्यक वित्तीय संसाधनों के संकलन, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पंप ऑपरेटरों के तकनीकी कौशल उन्नयन पर विशेष बल देते हुए उन्हें योजनाओं के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं समस्या निवारण संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जल गुणवत्ता परीक्षण एवं पेयजल की नियमित जांच की प्रक्रिया पर भी विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जल प्रदाय योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जो भविष्य में योजनाओं के सफल संचालन में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध