Ro no D15139/23

प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने जशपुर मुख्यालय में बन रहे नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया 2 एकड़ में 11 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है हाइटेक नालंदा लाइब्रेरी विघार्थियों को  24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट, कम्प्यूटर,ई लाइब्रेरी, कैंटिन और पार्किंग की भी मिलेंगी सुविधा

जशपुरनगर 10 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर में विघार्थियों के लिए नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने विगत दिवस 8 जून 2026 को जशपुर जिले के वार्ड  क्रमांक 14 पुराना विस्तार डिपो के पास बनाए जा रहे हैं नालंदा परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी इसका विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेख है कि जशपुर जिला मुख्यालय में 2 एकड़ में लगभग 11 करोड़ की लागत से 500 सीटर हाइटेक नालंदा परिसर बनाया जा रहा है।
जहां विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए 24 घंटे नि शुल्क इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा, ई लाइब्रेरी, कैंटीन, पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को देना होगा मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम

      धमतरी, 20 जुलाई 2026/ खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के…

    Read more

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 19 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात