Ro no D15139/23

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आरक्षक (ट्रेड) के ट्रेड टेस्ट का आयोजन 17,18 एवं 19 नवम्बर को

जशपुरनगर 07 नवम्बर 2025 / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुज़ा एवं अध्यक्ष चयन समिति सरगुज़ा रेंज ने बताया कि जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के जिला इकाई सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग के पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 10वीं वाहिनी, छसबल, सिलफिली, जिला-सूरजपुर के ग्राउण्ड में 17 नवम्बर 2025 से आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि आरक्षक ट्रेड (चालक) के अभ्यर्थी हेतु निर्धारित तिथि 17 नवम्बर 2025, आरक्षक ट्रेड (कुक एवं वाटर कैरियर) अभ्यर्थी हेतु निर्धारित तिथि 18 नवम्बर 2025 एवं शेष अन्य विज्ञापित आरक्षक ट्रेड के अभ्यर्थी हेतु निर्धारित तिथि 19 नवम्बर 2025 है। अभ्यर्थियों को ट्रेड वॉर निर्धारित तिथि पर प्रातः 07ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से भर्ती ग्राउंड (10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली, जिला सूरजपुर) में उपस्थित होना होगा, विलंब से आने पर प्रवेश नहीं दिया जावेगा। ट्रेड टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी चयन हेतु स्वयमेव अपात्र होगें। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी सुविधा हेतु ट्रेड ला सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार वही
अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट में सम्मिलित होंगे, जो व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। लिखित परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट हेतु पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थी अपने साथ लिखित परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ स्वयं के पहचान पत्र हेतु एक पहचान पत्र होना चाहिए, इसके आधार पर ही अभ्यर्थी को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश दिया जायेगा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान ग्राउंड के अंदर अभ्यर्थी का मोबाईल लाना या उपयोग करना वर्जित है।भर्ती केन्द्र में अभ्यर्थी के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति/रिश्तेदार का उपस्थित रहना पूर्णतः वर्जित है।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो तत्काल उसी सूचना चयन को दें, कोई भी व्यक्ति अगर भर्ती केंन्द्र के पास भर्ती के नाम पर प्रलोभन देते हुए पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?