Ro no D15139/23

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहलों का करेंगे शुभारंभ

श्योपुर और सिंगरौली के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का करेंगे लोकार्पण
धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर होंगे हस्ताक्षर
भोपाल । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 25 अगस्त को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केन्द्र में मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
कार्यक्रम में श्योपुर और सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण होगा। साथ ही धार, बैतूल, पन्ना और कटनी जिलों में पीपीपी मॉडल पर चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड वितरण, मातृ-शिशु सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाली योजनाएँ और डिजिटल नवाचार के रूप में स्मार्ट चैटबॉट का शुभारंभ किया जाएगा। इन पहलों से प्रदेश में चिकित्सा अधोसंरचना, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और तकनीक आधारित सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों का अभूतपूर्व विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। इस अवधि में प्रदेश में कुल 15 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में ठोस प्रगति हुई है। इनमें से सिवनी, नीमच और मंदसौर में मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण हो चुका है, वहीं 25 अगस्त को श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेश में उज्जैन, बुधनी, राजगढ़, मंडला, छतरपुर और दमोह में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त धार, कटनी, बैतूल और पन्ना में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मोड पर की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा के अधोसंरचना का विस्तार अभूतपूर्व रूप से हो रहा है, जिससे चिकित्सकीय मैनपॉवर की उपलब्धता में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को 8 लाख वय वंदना कार्ड का वितरण किया जाएगा। प्रदेश में तकनीकी सशक्तिकरण का नया अध्याय जोड़ते हुए स्मार्ट चैटबॉट (आयुष्मान एवं सखी) का शुभारंभ होगा। यह चैटबॉट आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श प्राप्त करने का आसान माध्यम बनेगा। इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी मजबूती को सुदृढ़ किया जाएगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया द्वारा उनके सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Order of the White Double Cross (1st…

    Read more

    बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

    मध्यप्रदेश (परोपकारी संस्थाओं के लिए) मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति के प्रस्ताव पर उप समिति गठित रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स माध्यम से संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत