Ro no D15139/23

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

 77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी

जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय, जशपुर में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केवल टीकाकरण तक सीमित न रहकर समाज में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं टीकाकरण को प्रोत्साहित करना तथा इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना था।
शिविर के दौरान जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज की 65 छात्राओं तथा 12 स्वास्थ्य कर्मियों सहित कुल 77 हितग्राहियों को हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हेपेटाइटिस से संबंधित जानकारी साझा करते हुए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने बताया कि हेपेटाइटिस यकृत (लीवर) में होने वाली सूजन है, जो मुख्य रूप से वायरस के संक्रमण के कारण होती है। इसके प्रमुख प्रकार हेपेटाइटिस-ए, बी, सी, डी एवं ई हैं। इनमें हेपेटाइटिस-बी एवं सी लंबे समय तक शरीर में रहकर लीवर सिरोसिस, लीवर फेलियर तथा लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, पूर्ण टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से इस बीमारी से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सकता है।
जागरूकता सत्र में प्रतिभागियों को बताया गया कि हेपेटाइटिस के सामान्य लक्षणों में अत्यधिक थकान, भूख कम लगना, मतली एवं उल्टी, बुखार, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द, आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया), गहरे रंग का मूत्र तथा हल्के रंग का मल शामिल हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि कई संक्रमित व्यक्तियों में प्रारंभिक अवस्था में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए समय पर जांच और टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेपेटाइटिस से बचाव के प्रभावी उपायों की भी विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि हेपेटाइटिस-बी से बचाव का सबसे सुरक्षित एवं प्रभावी माध्यम पूर्ण टीकाकरण है। इसके अतिरिक्त केवल स्टरलाइज्ड सुई एवं चिकित्सा उपकरणों का उपयोग करना, जांचे हुए सुरक्षित रक्त का ही उपयोग करना, रेजर, टूथब्रश एवं नेल कटर जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा न करना, सुरक्षित व्यवहार अपनाना तथा व्यक्तिगत एवं पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। वहीं हेपेटाइटिस-ए एवं ई से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ भोजन तथा हाथों की नियमित सफाई पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों से हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के शेष निर्धारित डोज समय पर पूर्ण कराने तथा अपने परिवार एवं समाज में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच और टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि हेपेटाइटिस से बचाव संभव है- समय पर टीकाकरण, जागरूकता और सतर्कता अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ