Ro no D15139/23

संतृप्तिकरण शिविर में ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

धमतरी। विकासखंड नगरी के ग्राम झुरातराई एवं विकासखंड धमतरी के ग्राम मोगरगहन में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आज संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी संपन्न की गई। शिविर में आयुष्मान योजना के तहत 14 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, वहीं उज्ज्वला योजना के तहत 05 लोगों ने पंजीयन कराया। श्रम कार्ड योजना में 07 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड में 10 लोगों के नाम जोड़े अथवा हटाए गए, और सिकल सेल परीक्षण के अंतर्गत 03 लोगों की जांच की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और सीधे लाभ दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार जताया।

  • Related Posts

    माय भारत धमतरी का आयोजन: “विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा” थीम पर 27 जुलाई को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

    धमतरी, 26 जुलाई 2026। युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat) धमतरी…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

    राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार