Ro no D15139/23

जनपद पंचायत कुरूद में दूसरे चरण में मतदान 20 फरवरी को मतदान

*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025*

*एक लाख 63 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग*

*103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, 1147 पंचों और 4 जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले जाएंगे वोट*

धमतरी 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत कुरूद में कल 20 फरवरी को होगा। इस पंचायत निर्वाचन में कुरूद जनपद क्षेत्र के एक लाख 63 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुरूद जनपद क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान से 103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, एक हजार 147 पंचों और 04 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 82 हजार 141 महिला और 81 हजार 357 पुरूष मतदाताओं के साथ 03 अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा।
कुरूद जनपद पंचायत के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र में कुल 105 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और एक हजार 564 पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 02 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल एक हजार 564 पंच पदों में से 417 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। कुरूद जनपद क्षेत्र में अब 103 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 346 अभ्यर्थी और एक हजार 147 पंच पदों के लिए दो हजार 491 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। कुरूद जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 303 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 और 04 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। कुरूद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 50 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 333 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत कुरूद को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। पंचायत निर्वाचन के लिए आज निर्वाचन सामग्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद वितरण की गई।

  • Related Posts

    आदरणीय वरिष्ठ, ऊर्जावान युवा एवं सम्माननीय महिला पत्रकार साथियों,

    रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी की अनुभवी, निष्पक्ष और संवेदनशील लेखनी समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वरिष्ठ…

    Read more

    ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 10 मार्च को बिन्द्रानवागांव में

    धमतरी, 03 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषकों की आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP)…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख