Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 25 जून को

अम्बिकापुर 12 जून 2026/ 
 आयुक्त एवं पदेन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, इन्द्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर तथा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS), नई दिल्ली के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, अम्बिकापुर द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

जिला सरगुजा अंतर्गत संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई पैटर्न) के अंतर्गत शाला संचालन हेतु निर्धारित मानदेय पर पीजीटी, टीजीटी एवं अन्य रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 25 जून 2026 को प्रातः 09रू00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रिखी (वर्तमान पता दृ कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर), जिला सरगुजा में किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अम्बिकापुर के सूचना पटल एवं जिला प्रशासन की वेबसाइट  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर 24 जून 2026 तक ई-मेल आईडी  emrsrikhiudaipur@gmail.com   पर प्रेषित कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को वॉक-इन-इंटरव्यू के दिन मूल आवेदन पत्र, समस्त शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता संबंधी मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि

    *SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़*   *सीबीजी इकोसिस्टम के विकास के लिए भारत सरकार ने स्वीकृत किए 50 करोड़ रुपये*…

    Read more

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

    *निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई