Ro no D15139/23

बरकेला स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

 

अम्बिकापुर 12 जून 2026/  दैनिक समाचार पत्र में 10 जून 2026 को प्रकाशित समाचार स्वास्थ्य केन्द्र में नहीं मिले डॉक्टर, अम्बिकापुर पहुंचते ही हो गई मौत के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा द्वारा तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी जारी दी गई है।

प्रकाशित समाचार में उल्लेख किया गया था कि ग्राम सखौली निवासी बेलकसिया पति धूनाराम एक्का, उम्र 56 वर्ष, की तबीयत 8 जून की शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच अचानक बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकेला लाया गया, जहां चिकित्सक उपस्थित नहीं थे। इसके बाद परिजनों द्वारा चिकित्सक की प्रतीक्षा न करते हुए संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर ले जाया गया।

उक्त समाचार के प्रकाशन के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा से स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा संस्था प्रभारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकेला से प्राप्त प्रतिवेदन एवं अपने अभिमत सहित जानकारी प्रेषित की गई।

प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकेला में रात्रिकालीन अवधि के दौरान चिकित्सक ऑन-कॉल व्यवस्था के तहत उपलब्ध रहते हैं। मरीज के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर वहां उपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा तत्काल डॉ. विनय गुप्ता को फोन के माध्यम से मरीज की स्थिति की जानकारी दी गई थी। प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. विनय गुप्ता के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने से पूर्व ही मरीज के परिजन 108 एम्बुलेंस के माध्यम से स्वयं मरीज को लेकर अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गए थे।

प्रतिवेदन के अनुसार मरीज के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने के समय अन्य स्टाफ नर्स स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित थीं तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकेला में दो ग्रामीण चिकित्सा सहायक एवं एक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कार्यरत हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मामले की तथ्यात्मक जानकारी संकलित कर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन को मिल रही नई गति, प्रदेशभर में जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान तेज

      जिलों में जल बहनों को एफटीके प्रशिक्षण, सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने पर जोर रायपुर, 18 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं…

    Read more

    महापौर एवं कलेक्टर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला में हुए शामिल

      सभी पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर की गई  प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में सभी देंगे अपना सहयोग : महापौर *- कलेक्टर ने…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण