Ro no D15139/23

रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) में जलभराव 90 प्रतिशत, बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर

धमतरी, 23 अगस्त 2025/— धमतरी जिले अंतर्गत स्थित रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 348.70 मीटर है, जबकि आज जलस्तर 347.85 मीटर दर्ज किया गया है, जो अधिकतम स्तर से मात्र 0.85 मीटर कम है। इस प्रकार बांध की वर्तमान स्थिति 90 प्रतिशत जलभराव तक पहुँच चुकी है।

कैचमेंट क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के चलते बांध में प्रतिदिन औसतन 14 हजार क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की जा रही है, जिसके कारण जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। आगामी कुछ दिनों में बांध शत-प्रतिशत भराव की स्थिति में पहुँच सकता है। यदि वर्षा की तीव्रता बनी रही, तो बांध के गेट खोलने की आवश्यकता हो सकती है। ऐसी स्थिति में डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और बाढ़ की आशंका है।

प्रशासन ने दिए विशेष निर्देश
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों/कस्बों के निवासियों एवं पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की अग्रिम व्यवस्था करने कहा है। प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र खाली कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

साथ ही, बांध के जलस्तर और गेट संचालन की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने कहा गया है।

पड़ोसी जिलों व राज्यों को सूचना
गंगरेल बांध का डाउनस्ट्रीम जलप्रवाह पड़ोसी जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ सहित ओडिशा राज्य के संबलपुर जिले से होकर गुजरता है। अतः संबंधित जिलों के कलेक्टरों को भी तत्काल सूचना भेजी गई है, ताकि वहाँ की प्रशासनिक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

आपदा प्रबंधन एवं जनचेतावनी
आपदा प्रबंधन दल, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है। संभावित बाढ़ की सूचना नागरिकों तक पहुँचाने के लिए , मोबाइल संदेश, समाचार पत्र, टीवी एवं रेडियो के माध्यम से जनचेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, गेट खोलने की स्थिति में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल द्वारा सुरक्षा घेरा और गश्त की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?