Ro no D15139/23

मनरेगा से मंडप पारा में हुआ कूप निर्माण, सिंचाई सुविधा विस्तार होने से किसान ले रहे हैं विविध फसल

रायपुर, 30 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और ग्रामीण विकास को समर्पित प्रयासों के तहत बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत रामनगरकला के मण्डपपारा में मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित कूप आज ग्रामीणों के लिए आजीविका और जल उपलब्धता का आधार बनकर उभरा है।

विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत रामनगरकला के मण्डपपारा में कूप निर्माण ग्रामीणों के जीवन में बेहतर आजीविका का साधन बन गया है। जहां कभी पानी की भारी किल्लत थी, वहीं आज कूप ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी बन चुकी है।

मण्डपपारा के निवासी श्री सुमन्त हालदार ने ग्राम सभा में कूप निर्माण की मांग रखी थी। इस क्षेत्र में भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण गर्मी के दिनों में सिंचाई के लिए गंभीर समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों को छोटे जलस्रोत पर निर्भर रहना पड़ता था और सिंचाई के लिए कोई स्थायी साधन उपलब्ध नहीं था।

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से कूप निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद जनपद पंचायत बलरामपुर में तकनीकी परीक्षण कर 2.98 लाख रुपए की लागत से कूप निर्माण का प्राक्कलन तैयार किया गया। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत इस कार्य को वित्तीय स्वीकृति मिली और वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया।

कूप से लगभग 2.50 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई का प्रमुख साधन बन गया है। इससे किसानों को अब फसलों के लिए वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ता, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। कूप निर्माण के दौरान मण्डपपारा के ग्रामीणों के लिए मनरेगा से 492 मानव दिवस का सृजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त हुई। कूप से 8 किसानों का लगभग 2.5 एकड़ भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ।

कूप से लाभ ले रहे सुमंत हालदार बताते हैं कि कूप निर्माण हो जाने से अब वे धान के अलावा विविध फसल भी ले रहे हैं। उन्होंने मक्का और आलू से लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये का आय अर्जित किया, जिससे उनकी जीवन में आर्थिक सुधार हुआ है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन