Ro no D15139/23

सरभोका के प्राथमिक शाला में नई सहायक शिक्षिका की नियुक्ति से बच्चों में खुशियां युक्तियुक्तकरण का मिलने लगा है लाभ

कोरबा 17 अक्टूबर 2025/

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सरभोका स्थित बसाहट मोहल्ले में संचालित प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षिका श्रीमती अंजुलता तंवर ने 16 जून 2025 को कार्यभार ग्रहण किया।
श्रीमती तंवर के स्कूल में जुड़ने से बच्चों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। यह विद्यालय वर्ष 1982-83 से संचालित है और वर्तमान में इसमें 45 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अधिकतर विद्यार्थी हसदेव बांगो बांध डुबान क्षेत्र के भू-विस्थापित गरीब परिवारों से आते हैं। पिछले दो वर्षों से यह विद्यालय एकलशिक्षकीय था, जिससे न केवल विद्यार्थियों बल्कि प्रधानपाठक श्री त्रिभुज सिंह तंवर को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई शिक्षिका की नियुक्ति से अब शिक्षण व्यवस्था में सुधार आया है और सभी ने राहत की सांस ली है।
विद्यालय की छात्राएँ कृषिका, एंजल, रोहित (कक्षा पाँचवीं), आलिया, अविनाश (कक्षा चौथी) तथा बबीता (कक्षा तीसरी) ने बताया कि “नई मैडम हमें बहुत अच्छे से पढ़ाती हैं। स्कूल में समय पर नाश्ता और दोपहर का भोजन भी मिलता है।”ग्रामवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके गाँव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और विद्यालय का वातावरण पहले से अधिक सक्रिय हो गया है।

  • Related Posts

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित

    कोरबा 02 मार्च 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2026 को…

    Read more

    पीएम जनमन योजना से कोरबा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास और समृद्धि की नई दिशा – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

    कनबेरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 21.35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला कोरबा, 02 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख