Ro no D15139/23

विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोहियों ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, तिरंगा भेंट कर दिया जन-जागरूकता का संदेश

धमतरी । डैन्जर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी के सदस्य एवं गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पर्वतारोही टीम के चार सदस्य – श्री अवध बिहारी लाल, श्री जितेन्द्र प्रताप, श्री महेन्द्र प्रताप एवं श्री गोविन्दा नंदा ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री अभिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश की शान तिरंगा झंडा भेंट किया और अपनी यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी साझा की।

टीम के सदस्यों ने बताया कि वे अब तक छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्रा कर चुके हैं और धमतरी पहुंचने के बाद यहां भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसके तहत अंबेडकर चौक और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टीम द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता जैसे विषयों पर संदेश दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह टीम अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की विश्वशांति पदयात्रा पूरी कर चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प तक की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की थी। इसके साथ ही इस अभियान के दौरान टीम ने अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

  • Related Posts

    मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ

    *बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति* *रायपुर, 17 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) वह मंजर आज भी बस्तर के वनांचलों की यादों में एक कसक पैदा कर देता है, जब एक…

    Read more

    भालू के हमले में घायल ग्रामीण को मिली त्वरित सहायता

    *वन मंत्री की संवेदनशील पहल* रायपुर, 17 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) गरियाबंद वनमंडल के परसुली वन परिक्षेत्र अंतर्गत बाघमार परिसर में एक ग्रामीण पर भालू के हमले की घटना सामने…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान