Ro no D15139/23

राज्यभर में मनाया जाएगा विश्व वेटलैण्ड दिवस

*वेटलैण्ड संरक्षण और पारंपरिक ज्ञान पर केंद्रित होंगे विविध कार्यक्रम*

रायपुर, 01 फरवरी 2026/ प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 02 फरवरी 2026 को विश्व वेटलैण्ड दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘‘वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नालेज- सेलेब्रेटिंक कल्चर हेरिटेज’’ (वेटलैण्ड्स और पारंपरिक ज्ञान- सांस्कृतिक विरासत का उत्सव) निर्धारित की गई है। इस थीम का उद्देश्य वेटलैण्ड्स और उनसे जुड़े स्थानीय समुदायों की सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को उजागर करना है।

छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, राज्य में आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) के संरक्षण, प्रबंधन और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख सरकारी निकाय है। इसने राज्य के 44 प्रमुख वेटलैंड्स को अधिसूचित किया है और बिलासपुर के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्राधिकरण छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर दर्जा दिलाने का लक्ष्य रख रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी वनमंडलों में उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के अंतर्गत बर्ड वॉक, स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता, तथा स्टेकहोल्डर्स, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, वेटलैण्ड क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं एवं वेटलैण्ड मित्रों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

प्राधिकरण द्वारा राज्य में वेटलैण्ड के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 11,096 वेटलैण्ड्स का ग्राउंड ट्रुथिंग एवं सीमा निर्धारण (बाउंड्री डिमार्केशन) कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। इसके साथ ही 2.25 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल वाले वेटलैण्ड्स के चिन्हांकन एवं संरक्षण के उपाय भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वेटलैण्ड प्राधिकरण के प्रयासों से जिला बिलासपुर स्थित कोपरा जलाशय को 12 दिसंबर 2025 को रामसर सचिवालय, स्विट्जरलैंड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का पहला तथा देश का 96 वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

इसके अतिरिक्त गिधवा-परसदा वेटलैण्ड कॉम्पलेक्स, बेमेतरा को रामसर स्थल घोषित करने हेतु प्रस्ताव विगत 17 दिसंबर 2025 को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैण्ड्स को रामसर स्थल का दर्जा दिलाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण राज्य में अधिक से अधिक वेटलैण्ड मित्रों को जोड़कर उन्हें सक्रिय रूप से वेटलैण्ड संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों में सहभागी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

  • Related Posts

    हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री साय को ईद की बधाई

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में मुलाक़ात करके ईदुल फ़ित्र , नवरात्रि एवं…

    Read more

    सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम…

    22मार्च2026, बेमेतरा (IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा–बेमेतरा मुख्य मार्ग पर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति और मुआवज़े की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना कबीरधाम जिला…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत