Ro no D15139/23

हावड़ा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र, अमित शाह आज रखेंगे आधारशिला, अमूल करेगा 700 करोड़ का निवेश

White Revolution 2.0: पश्चिम बंगाल में श्वेत क्रांति (White Revolution) को नया आयाम देने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार (19 जुलाई 2026) को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में एक ऐतिहासिक परियोजना की आधारशिला रखेंगे. अमूल बंगाल डेरी परियोजना के तहत कोलकाता में दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र (World’s Largest Curd Production Plant) का भूमिपूजन किया जायेगा. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सहित सहकारिता क्षेत्र के कई दिग्गज और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.

हावड़ा फूड पार्क में लगेगा संयंत्र, हर दिन 30 लाख लीटर दूध का होगा प्रसंस्करण

सहकारिता मंत्रालय के मुताबिक, अमूल (Amul) राज्य के हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपए के भारी-भरकम निवेश के साथ इस महत्वाकांक्षी ‘अमूल बंगाल डेरी परियोजना’ की शुरुआत कर रहा है. संयंत्र अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा और इसकी क्षमताएं इस प्रकार होंगी.

  • दूध प्रसंस्करण : परियोजना के पूरी तरह तैयार हो जाने पर यहां रोजाना लगभग 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा.
  • दही का रिकॉर्ड उत्पादन : इस मेगा प्लांट में प्रतिदिन करीब 1,000 टन (10 लाख किलोग्राम) दही और अन्य किण्वित (कल्चर्ड) दुग्ध उत्पाद तैयार किये जायेंगे, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा दही संयंत्र बनायेंगे.
  • अन्य दुग्ध उत्पाद : इसके अलावा यहां हर दिन 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध, 2 लाख लीटर यूएचटी दूध, 1 लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन पनीर, 10 टन घी, 10 टन पारंपरिक मिठाइयां और 2.5 लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क का उत्पादन भी किया जायेगा.
  • 1.25 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ

    पश्चिम बंगाल में अमूल का नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है. वर्तमान में राज्य के 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसान अमूल के सहकारी नेटवर्क से सीधे जुड़े हुए हैं. इनमें 30,000 से अधिक महिला किसान हैं. इस सशक्त नेटवर्क के जरिये राज्य से रोजाना करीब 9 लाख लीटर दूध की खरीद की जा रही है, जिसे इस नये प्लांट के आने के बाद और विस्तार मिलेगा

  • ‘श्वेत क्रांति 2.0’ और डिजिटल सहकारिता की शुरुआत

    अपने इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राज्य को कई अन्य डिजिटल और ढांचागत सौगातें भी देंगे.

    • पंजीकरण प्रमाणपत्र : अमित शाह ‘श्वेत क्रांति 2.0’ के तहत राज्य में नवगठित 200 से अधिक डेरी सहकारी समितियों और 11 बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों में से चुनिंदा समितियों को प्रतीकात्मक रूप से पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपेंगे.
    • e-RCS पोर्टल लांच : बंगाल में सहकारी समितियों के निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय के कामकाज को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए विकसित किये गये ‘ई-आरसीएस पोर्टल’ (e-RCS Portal) की शुरुआत की जायेगी.
    • गोदामों की सौगात : अमित शाह राज्य के 10 अलग-अलग जिलों में कुल 1,400 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता वाले 14 नये गोदामों की भी आधारशिला रखेंगे.

    भारत टैक्सी के साथ होगा एमओयू

    इसके साथ ही, कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और ‘भारत टैक्सी’ के बीच राज्य में ट्रांसपोर्ट व आवागमन सेवाओं के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे.

  • Related Posts

    उमड़ने लगा कांवरियों का सैलाब, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दिए अहम सुझाव

    सुलतानगंज(भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन शेष हैं. उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर हजारों कांवरिये रोज बाबा…

    Read more

    हावड़ा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र, अमित शाह आज रखेंगे आधारशिला, अमूल करेगा 700 करोड़ का निवेश

    White Revolution 2.0: पश्चिम बंगाल में श्वेत क्रांति (White Revolution) को नया आयाम देने के लिए केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार (19 जुलाई 2026) को कोलकाता के न्यू टाउन…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात