युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 हजार 900 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे नि:शुल्क स्कूटी
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के हरित ऊर्जा विज़न से प्रेरित मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में रखा मध्यप्रदेश का हरित ऊर्जा विज़न भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    एआई आधारित नवाचारों से किसान और समाज के विभिन्न वर्ग होंगे सशक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एआई आधारित विकास को मिलेगी नई दिशा दावोस में NVIDIA के साथ प्रदेश का एआई साझेदारी पर हुआ संवाद भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है…

    Read more

    NATIONAL

    देश करेगा राहुल को माफ या सूपड़ा होगा साफ, नागरिकता पर झूठ-देश से धोखा, असफल इसलिये अस्वीकार्य,भारत को कुदरत का सपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    देश करेगा राहुल को माफ या सूपड़ा होगा साफ, नागरिकता पर झूठ-देश से धोखा, असफल इसलिये अस्वीकार्य,भारत को कुदरत का सपोर्ट  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    पाकिस्तानी पुलिस वाले को वापस भेजने का ऑर्डर कैंसल; टॉर्चर, किलिंग, दुष्कर्म का लगा था आरोप, कनाडा ने क्यों लिया ये फैसला?

    पाकिस्तानी पुलिस वाले को वापस भेजने का ऑर्डर कैंसल; टॉर्चर, किलिंग, दुष्कर्म का लगा था आरोप, कनाडा ने क्यों लिया ये फैसला?

    UAE में 900 से ज्यादा भारतीय कैदी होंगे रिहा, जुर्माना भी सरकार चुकाएगी

    UAE में 900 से ज्यादा भारतीय कैदी होंगे रिहा, जुर्माना भी सरकार चुकाएगी

    H1-B वीजा वाली भर्ती पर 2027 तक लग सकती है रोक, फ्लोरिडा में स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए पेश होगी पॉलिसी

    H1-B वीजा वाली भर्ती पर 2027 तक लग सकती है रोक, फ्लोरिडा में स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए पेश होगी पॉलिसी

    ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ का मेंबर बनेगा पाकिस्तान, कर्ज से दबे पाक को चुकानी होगी 8400 करोड़ की ‘एंट्री फीस’

    ट्रंप के ‘शांति बोर्ड’ का मेंबर बनेगा पाकिस्तान, कर्ज से दबे पाक को चुकानी होगी 8400 करोड़ की ‘एंट्री फीस’

    ट्रंप की पीस काउंसिल में शामिल हो सकते हैं पुतिन, अमेरिका में फ्रीज अपनी ही रूसी संपत्ति से देगा 1 अरब डॉलर

    ट्रंप की पीस काउंसिल में शामिल हो सकते हैं पुतिन, अमेरिका में फ्रीज अपनी ही रूसी संपत्ति से देगा 1 अरब डॉलर