
राजनांदगांव 18 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा आरके नगर वार्ड 45 एवं मेडिकल वार्ड रविदास वार्ड 20 में 2 पालना सहायिका तथा शिवनाथ 51 क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की प्राविधिक मूल्यांकन सूची जारी की गई है। जारी प्राविधिक मूल्यांकन सूची में दर्शित प्राप्त अंकों में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर 30 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में लिखित रूप में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।








