Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: जांजगीर-नैला और सेमरिया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

 

*वार्डों एवं ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित*

*कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

रायपुर, 05 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर-नैला के गौशाला स्कूल परिसर तथा जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम सेमरिया में शिविर आयोजित किए गए।

नगर पालिका जांजगीर-नैला में वार्ड क्रमांक 1 से 10 तथा सेमरिया क्लस्टर के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जाल, आइस बॉक्स, किसान किताब, नैनो यूरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, लखपति दीदी प्रमाण पत्र, स्वामित्व कार्ड, बी-1, नक्शा-खसरा सहित अन्य सामग्री, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
शिविर में नागरिकों ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली, ट्रांसफार्मर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, पेंशन एवं श्रम कार्ड सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

आंकड़ों के अनुसार, नगर पालिका जांजगीर-नैला में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 41 मांग एवं 30 शिकायतें शामिल हैं। वहीं ग्राम पंचायत सेमरिया में कुल 708 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 700 मांग एवं 8 शिकायतें दर्ज की गईं।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित ये शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से एग्रीस्टेक में पंजीयन कराने का आग्रह करते हुए संबंधित विभागों को बीज, खाद, किसान क्रेडिट कार्ड एवं उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र*

    *सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र* *पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं* रायपुर,09…

    Read more

    42 वर्षीय महिला का विशाल एवं बहु-फाइब्रॉइड गर्भाशय का सफल उपचार

      रायपुर, 09 अगस्त 2026/ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, कचांदुर, दुर्ग के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 42 वर्षीय महिला का विशाल एवं गर्भाशय…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta