Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 में शिकायत मिलने पर जशपुर खाद्य विभाग की टीम ने लोदाम के बर्तन दुकान में दी दबिश

 
मौके पर 13 नग अवैध गैस सिलेंडर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला
खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

जशपुरनगर 29 जुलाई 2026/ जशपुर जिले में सीएम हेल्प लाइन नंबर 1076 में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में खाद्य विभाग को ऑनलाईन माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई की ग्राम लोदाम के मुख्य मार्ग पर स्थित बर्तन की दुकान में बीरू (मुकेश साहू) दुकान द्वारा बिना वैध लाइसेंस के घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों की अवैध बिक्री पिछले 1.5 वर्षों से प्रत्येक सप्ताह 4-5 घरेलु एलपीजी सिलेंडर लाकर विक्रय किया जा रहा है। मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक स्थान पर अनाधिक्रृत गैस विक्रय किए जाने से गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिससे आम नागरिकों की असुरक्षा होने संबंधित शिकायत के संबंध में जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश है।
उक्त शिकायत के संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी जिला जशपुर एवं खाद्य निरीक्षक, जशपुर द्वारा संयुक्त रूप से जांच दिनांक 28.07.2026 को किय गया। जांच के समय श्री मुकेश कुमार साहू एवं उनकी पत्नी श्रीमती रूपा साहू निवासी लोदाम उपस्थित रहे, उनके द्वारा बर्तन दुकान का संचालन किया जाता है , जांच के समय संबंधित द्वारा घर दुकान में घरेलु उपयोग के अतिरिक्त इण्डेन कम्पनी का शीलबंद 9 नग भरा हुआ व 01 नग खाली सिलेण्डर एवं बी.पी.सी.एल कम्पनी 03 नग खाली सिलेंडर कुल 13 नग गैस सिलेंडर अवैध रूप से भण्डारण पाया गया। उनके द्वारा 3 गैस कार्ड दिखाया गया जिसमें उनकी माता के नाम 01 उज्जवला योजना का कनेक्शन, श्री मुकेश कुमार साहू एवं उनकी पत्नी के नाम से सामान्य गैस कार्ड प्रस्तुत किया गया है।
घरेलू उपयोग के अतिरिक्त कुल 13 नग गैस सिलेण्डर के संबंध में जांच के समय किसी प्रकार वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जप्ती पश्चात सुरक्षार्थ हेतु लोदाम विकासखंड जशपुर के गैस एजेंसी के सुपूर्द में दिया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    अवैध सागौन एवं साल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहनों के राजसात करने की प्रक्रिया शुरू

      अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/   सरगुजा वनमण्डल अम्बिकापुर के वन परिक्षेत्र अम्बिकापुर के अन्तर्गत पुलिस थाना कोतवाली द्वारा राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन लट्ठा 14 नग 2.023 घ.मी. के अवैध तरीके से…

    Read more

    अनियमितताओं पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : पान सीड्स प्रा. लि. का बीज विक्रय अनुज्ञा तत्काल प्रभाव से निरस्त

    धमतरी, 29 जुलाई 2026/ किसानों के हितों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए