Saturday, May 4

Day: November 14, 2022

बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े एवं आईजी सुंदरराज पी. की अध्यक्षता…
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े एवं आईजी सुंदरराज पी. की अध्यक्षता…

0 अंतरराज्यीय सीमा पर अपराध रोकने जिलों के कलेक्टर व एसपी ने दी व्यवस्था की जानकारी कांकेर। विधानसभा भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन के संबंध में शुक्रवार को कांकेर में बस्तर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े एवं पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिला समन्वय की बैठक हुई। इसमें धमतरी, कोंडागांव, नारायणपुर, मानपुर-मोहला के कलेक्टर, एसपी एवं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कानून एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया एवं कमिश्नर व आईजी द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कमिश्नर श्याम धावड़े ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जिसका पालन सुनिश्चित किया जाए। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए...
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की भारी बहूमत से जीत होगी – भाजपा का दावा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की भारी बहूमत से जीत होगी – भाजपा का दावा

कांकेर। सर्व आदिवासी समाज द्वारा गांव-गांव सें प्रत्याशी उतारने की घोषणा को कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी द्वारा भाजपा की चाल बताये जाने पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व विधायकगण देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, ब्रह्मानंद नेताम, भोजराज नाग  ने पलटवार करते हुए कहा है कि सर्व आदिवासी समाज की चुनाव लड़ने की मंशा बताती है कि आदिवासी समाज कांग्रेस सरकार से कितना नाराज है। अपने आप को आदिवासी हितैशी मानने वाली पार्टी कांग्रेस ने अभी तक आदिवासियों के उत्थान के लिए न कोई योजना बनाई और न ही उनके हित के लिए कार्य किया है। शोरी द्वारा भाजपा को आदिवासी विरोधी बताने पर उन्होंने  कहा कि भारत में पहली बार जनजातिय कार्य मंत्रालय का गठन आजादी के बाद किसी ने किया तो वो भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की एनडीए सरकार ...
बाल श्री उपाधि से सम्मानित होंगे सैकड़ों विद्यार्थी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बाल श्री उपाधि से सम्मानित होंगे सैकड़ों विद्यार्थी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने की कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा पिथौरा।  विद्यार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा बाल श्री पुरस्कार से विभिन्न विधाओं में पारंगत विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।  इस हेतु संगठन द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। गुरु तेज बहादुर धर्मशाला में आयोजित उक्त आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा।      कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।  विभिन्न विद्यालयों से पंजीकृत लगभग 250  विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। जो विभिन्न विधाओं में पारंगत हैं। ऐसे विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर...
*संत महात्माओं के संदेश हमें प्रकाश से उदयमान सदमार्ग प्रशस्त करते हैं : कौशिक*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*संत महात्माओं के संदेश हमें प्रकाश से उदयमान सदमार्ग प्रशस्त करते हैं : कौशिक*

राजधानी रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय श्री चम्पेश्वर शिव महापुराण कथा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक दाही-हांडी मैदान गुढ़यारी राजधानी रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय श्री चम्पेश्वर शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए श्री धरमलाल कौशिक। इस मंगल अवसर पर उन्होंने द्वीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी का स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त कर मुखरविंद से शिव महापुराण कथा रसामृत का श्रवण किया और प्रदेश में उनकी उपस्थिति के लिए करबद्ध प्रणाम कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में जब-जब अत्याचार बढ़ा तब-तब संत महात्माओं ने अपने प्रकाश से उदयमान सदमार्ग से किसी न किसी रूप में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के वेद-पुराण के वाचन एवं धार्मिक आयोजनों से सदभाव का वातावरण निर्मित होता है। इस दौ...
गृहमंत्री ने किया भारत माता चौक का लोकार्पण 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गृहमंत्री ने किया भारत माता चौक का लोकार्पण 

बेमेतरा 13 नवम्बर 2022-प्रदेश के लोक निमार्ण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल शनिवार को एक दिवसीय बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बेरला विकासखण्ड के ग्राम रेवे में सिन्हा धर्मशाला में छ.ग. डड़सेना कलार समाज सहस्त्रबाहू जयंती समारोह में शामिल हुए। तत्पश्चात वे बेमेतरा पहुंच कर नगर के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं साहू समाज के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। भारत माता चौक बेमेतरा का लोकार्पण किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा की आरती की एवं भारत माता को नमन किया साथ ही एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें वीर रस की कविताओं ने समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का साल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष शंकुतला सा...
पुरई में हुआ जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

पुरई में हुआ जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग 13 नवंबर 2022/ जिला सह. केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू आज जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड 2022 अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में जनपद स्तरीय खेल का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक किया गया। श्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमार राज्य कला एवं संस्कृति में अपनी अलग ही पहचान बनाने में सफल रहा है। इसे निरंतर बनाये रखने और संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार का अहम योगदान है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड का शुभारंभ कर बड़ी पहल की। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा और पहचान मिलने के साथ ही संरक्षण का काम किया जा रहा है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। कार्यक्रम में  गृह मंत्री ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने 01 नवंबर से हुए धान...
जिला सह. केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया सहकारी समितियों की समीक्षा
छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

जिला सह. केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया सहकारी समितियों की समीक्षा

 दुर्ग 13 नवंबर 2022/ जिला सह. केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू ने  विभिन्न समितियों की समीक्षा किया। उन्होने अब तक हुई धान खरीदी की समीक्षा  की। साथ ही गोधना न्याय योजना की भी समीक्षा की।  इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ संचालक रविप्रकाश ताम्रकार उपस्थित थे।  दोपहर 3 बजे नवागढ़ कि सेवा सहकारी समिति  मर्या. बदनारा और सेवा सहकारी समिति  मर्या. कुॅवरा समिति में सम्मान समारोह में शामिल हुए।  सभा समारोह की संबोधित करते हुए श्री साहू ने शासन की महत्त्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी दी। साथ  ही योजना में आ रही किसी भी समस्या का त्वरित निदान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा  कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप निरंतर विभिन्न योजनाओं द्वारा कृषको का सम्मान किया जा रहा है। कृष...
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ बौद्ध की धरती सतनाम बौद्ध का ही नाम प्रोफेसर राजेंद्र सिंह

 छत्तीसगढ़ की धरती कभी रही थी बुद्ध की भूमि - प्रोफ़ेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह दुर्ग/ भिलाई, 12 नवम्बर 2022 / मूलनिवासी कला साहित्य और फ़िल्म फेस्टिवल- 2022 का दो दिवसीय आयोजन नेहरू ऑफ़ कल्चर सेक्टर-1 भिलाई में किया जा रहा है. इस अवसर पर बिहार आरा से आए देश के जानेमाने भाषाविद और इतिहासकार प्रोफ़ेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्राचीन भारत के इतिहास और सभ्यता का पुनर्विलोकन विषय को लेकर कहा कि विश्व विद्यालयों में इतिहास और हिंदी साहित्य में बहुत सारी चीजों को उल्टा पढ़ और पढ़ा रहे है, वास्तव कुछ है और उसके बारे में कुछ और बताया जा रहा है. इसको सीधा करना होगा. जो आम आदमी से सीधा नही होगा। हिंदी साहित्य का इतिहास गलत पढ़ा रहे हैं. हिंदी भाषा का विकास अपभ्रंश से हुआ है। अपभ्रंश का मतलब नीचे गिरा हुआ होता है. किसी आचार्य ने संस्कार की भाषा संस्कृत को कह दिया और हिंदी को अपभ्रंश बताया जा रहा है. ये हिं...
छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव का होगा आयोजन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 नवम्बर 2022/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। विगत वर्षों में भी यह आयोजन कराया जाता रहा है। आयोजन का स्तर विकासखण्ड (युवा उत्सव) 15 नवम्बर 2022 तक, जिला (युवा उत्सव) 16 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक, संभाग (युवा उत्सव) 11 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022 तक तथा राज्य (युवा उत्सव) 12 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक होगा। जिसमें 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते है। जिसके लिए आयु संबंधित प्रमाण-पत्र (आधार कार्ड जन्म प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज) पंजीयन के समय लाना अनिवार्य है। सहायक संचालक सह प्रभारी खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जानकारी दे...
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के चयन के लिए कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के चयन के लिए कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग 13 नवंबर 2022/ भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के दिशा निर्देश में "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के तहत राज्य के चयनित 26 शालाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने हेतु माननीय शिक्षा मंत्री, छत्तीगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में 14 नवम्बर 2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कालेज मैदान, रायपुर में अपरान्ह 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित विद्यालय के संस्था प्रमुख (प्रधानपाठक, प्राचार्य, प्रभारी शिक्षक) एवं विद्यालय से बाल केबिनेट के छात्र को संबंधित शाला के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल समन्वयक के साथ समस्त जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा की उपस्थिति में पुरस्कृत व सम्मानित किया जावेगा। पुरस्कार समारोह में उपस्थित होने वाले चयनित शालाओं क...