Saturday, September 7

Day: November 12, 2023

गृहलक्ष्मी योजना से महिलायें शसक्त होगी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गृहलक्ष्मी योजना से महिलायें शसक्त होगी

रायपुर/12 नवंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा कि गृह लक्ष्मी योजना में 15000 रू. प्रति वर्ष महिलाओं को मिलेगा। इस योजना से महिलायें बहुत खुश है, भूपेश है तो भरोसा है। गृह लक्ष्मी योजना के लाभ पाने के लिये महिलाओं को किसी लाइन में जाकर खड़े होने की जरूरत नहीं और ना ही फार्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के बटन दबाओं और 15000 पाओ। कांग्रेस ने जो कहा वो वादा पूरा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि दिपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारी शक्ति के लिये बहुत बड़ी घोषणा किये है। छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना में 15000 महिलाओं को मिलेंगे। जिससे महिलायें सशक्त होगी। कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं सशिक्तकरण के लिये काम किये है। हर वर...
मोदी की गारंटी को भाजपाइयों ने फेंका कचरे में
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मोदी की गारंटी को भाजपाइयों ने फेंका कचरे में

*भाजपा महतारियों का सम्मान नहीं करती सिर्फ धोखा देती है* रायपुर/12 नवम्बर 2023। भाजपा की महतारी वंदन योजना की फॉर्म कचरा में पड़े मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी को भाजपाइयों ने कचरे के ढेर में फेंक दिया है। अभी मतदान हुआ नहीं है लेकिन भाजपा की धोखा बाजी का चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। जैसे 10 साल से मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है 15 साल तक पूर्व रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया था। महिलाएं सावधान रहें। भाजपा कभी भी महतारियों का सम्मान नहीं करती है बल्कि उन्हें हमेशा धोखा देती है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपाइयों ने माता बहनों से फार्म में उनकी निजी जानकारी मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, कुछ फार्म में उनका एकाउंट नम्बर घर का ...
दूरदर्शन पर प्रशांत झा ने कहा : माकपा कटघोरा में कांग्रेस-भाजपा का राजनैतिक विकल्प, जवाहर सिंह कंवर को विजयी बनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

दूरदर्शन पर प्रशांत झा ने कहा : माकपा कटघोरा में कांग्रेस-भाजपा का राजनैतिक विकल्प, जवाहर सिंह कंवर को विजयी बनाएं

कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव और राज्य समिति सदस्य प्रशांत झा ने आज दूरदर्शन प्रसारण में कटघोरा विधानसभा में माकपा को कांग्रेस-भाजपा का राजनैतिक विकल्प बताते हुए जवाहर सिंह कंवर को विजयी बनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए भाजपा की हार को भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। माकपा की ओर से दूरदर्शन पर आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरबा में माकपा भू-विस्थापितों के अधिकारों के लिए, विशेषकर उनके पुनर्वास और रोजगार की मांग पर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। भू विस्थापितों को न्याय देने के लिए जरूरी है कि उनकी अधिग्रहित भूमि मूल किसानों को लौटाया जाए और विस्थापितों को जिस जमीन पर बसाया गया है, पूर्ण मानवीय सुविधाओं के साथ उसका विकास किया जाना चाहिए और वहां के रहवासियों को पट्टे दिए जायें...
वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति सम्मेलन – 2023 का पोरबंदर में आयोजन 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति सम्मेलन – 2023 का पोरबंदर में आयोजन 

New Delhi (IMNB). वार्षिक नौसेना शिक्षा समिति (एनईएस) सम्मेलन 2023 गुजरात के पोरबंदर में 09-10 नवंबर 2023 को गुजरात, दमण और दीव नौसेना क्षेत्र, मुख्यालय में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता कार्मिक प्रमुख और नौसेना शिक्षा समिति के अध्यक्ष वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने की थी। सम्मेलन में कमोडोर (नौसेना शिक्षा) और नौसेना शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कमोडोर जी रामबाबू और देश भर के नौसेना बाल स्कूलों के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुखों ने भी भाग लिया। सम्मेलन के हिस्से के रूप में आयोजित कार्यकारी समिति, प्रबंधन सलाहकार समिति और अकादमिक सलाहकार समिति की बैठकों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन के लिए विशिष्ट प्रोत्साहन के साथ नौसेना स्कूलों के लिए नीतिगत ढांचे के बारे में विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न नौसेना स्टेशनों के नौसेना किंडरगार्टन के प्रतिनिधियों ने भी सम्मेलन ...
रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने पूर्वी बेड़े की कमान संभाली

New Delhi(IMNB). रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने 10 नवंबर 2023 को रियर एडमिरल गुरचरण सिंह से पूर्वी नौसेना कमान की स्वॉर्ड आर्म यानी पूर्वी बेड़े की कमान संभाली। इस अवसर पर विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एक पारम्परिक समारोह के दौरान चेंज ऑफ गार्ड का आयोजन किया गया। रियर एडमिरल राजेश धनखड़ को 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया था और वे नौसंचालन तथा प्रशासनिक निर्देशन के विशेषज्ञ हैं। फ्लैग ऑफिसर राजेश धनखड़ नौसेना की प्रतिष्ठित अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्होंने अपना हायर कमांड कोर्स जापान में पूरा किया है। रियर एडमिरल राजेश धनखड़ ने नौसेना में 33 वर्षों के अपने शानदार करियर के दौरान, युद्धपोत पांडिचेरी, गोदावरी, कोरा और मैसूर पर विशेष सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने इससे पहले अनुदेशन का कार्य भी किया है और प्रोजेक्ट 15 के प्रशिक्षण...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे

New Delhi(IMNB). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं।” *********
किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘बिजली केन्‍द्र’ बनकर उभरेगा: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

किश्तवाड़ उत्तर भारत का प्रमुख ‘बिजली केन्‍द्र’ बनकर उभरेगा: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह 

पद्दर क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गुलाबगर में सेना द्वारा बहु-विशिष्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन  डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांव मस्‍सू में शिक्षा भारती स्कूल का उद्घाटन किया प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2023 6:19PM by PIB Delhi केन्‍द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी; पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ वर्तमान बिजली परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लगभग 6,000 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला उत्तर भारत का प्रमुख "बिजली केन्‍द्र" बनने के लिए तैयार है। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह, जो किश्तवाड़ के पहाड़ी जिले के दूरदराज और परिधीय क्षेत्रों के व्यापक दौरे पर थे, ने पद्दार क्षेत्र के गुलाबगढ़ और मस्सू के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने गांव के ब...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं

New Delhi (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। दीपावली हर्ष और उल्लास का महापर्व है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। विभिन्न धर्मों एवं अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह त्योहार दया, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार हमारे अन्तःकरण को आलोकित करता है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है। दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्ज्वलित कर सकता है उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ...
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

New Delhi(IMNB). प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर अपने एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। हर किसी को दिवाली की शुभकामनाएं! यह विशेष त्योहार हर किसी के जीवन में खुशी, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।” ...
पुरंदर का तेलीबांधा में घर घर दस्तक मोदी सरकार की योजना भाजपा के घोषणा पत्र से करवाया अवगत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

पुरंदर का तेलीबांधा में घर घर दस्तक मोदी सरकार की योजना भाजपा के घोषणा पत्र से करवाया अवगत

रायपुर। चुनावी तैयारी को गति देते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शनिवार को सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल शंकर व तेलीबांधा क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में धुआंधार दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियां गिनाते हुए आमजनों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। जनसंपर्क की शुरूआत उन्होंने शंकर नगर वार्ड अंतर्गत विद्या हॉस्पिटल के सामने, इंडियन चिली के पास से की। शंकर नगर के सभी मुहल्लों व गलियों में ईश्वरी नगर, न्यू शांति नगर व गोरखा कालोनी पर सुमन राम प्रजापति के नेतृत्व में उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, भाजपा की नीतियां सदैव जनहित के ही उद्देश्य से बनाई जाती हैं, लेकिन विपक्षी दलों के लोग हमेशा नीतियों के क्रियान्वयन में बाधा ...