*आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े* *दंतेवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की* रायपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज दंतेवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय अधिकारियों की आंगनबाड़ियों के संचालन, वहां की व्यवस्था के साथ-साथ कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। स्वस्थ छत्तीसगढ़ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों, महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगामी छह माह के भीतर पोषण स्तर में ठोस सुधार लाने हेतु विशेष अभियान संचालित करने, हितग्राहियों के घर-घर जाकर भेंट करने तथा पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित एवं सघन निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा इसका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जन-जागरूकता का कार्यक्रम लगातार संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची तैयार जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत कार्य प्राथमिकता से कराए जा सकें। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आगामी छह माह पश्चात वह पुनः दंतेवाड़ा जिले का आकस्मिक दौरा कर विभागीय योजनाओं की जमीन हकीकत का मुआयना करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एसडीएम श्री मूलचंद चोपड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश सहित सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
*आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री राजवाड़े* *दंतेवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की* रायपुर,…
Read moreछत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम
*मोटापे से निपटने फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी* *पोस्टर के माध्यम से स्कूली छात्राओं को किया जाएगा मोटापे के प्रति जागरूक* *खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली के कारण बच्चों…
Read moreछत्तीसगढ़ में विरासत संरक्षण के लिए केंद्र का बड़ा कदम, ₹26.24 करोड़ का आवंटन
रायपुर 31 जुलाई 2025/भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्मारकों, किलों और अन्य धरोहर संरचनाओं की पहचान और संरक्षण के लिए व्यापक सर्वेक्षण किया है और पिछले पाँच वर्षों में इन…
Read more145 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त 690 किलो लाहन किया गया नष्ट
*आबकारी विभाग की सतर्क कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज* रायपुर, 31 जुलाई 2025/ बलौदाबाजार जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने एवं कोचियों पर कार्रवाई…
Read moreशासकीय मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ
*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक पहल* रायपुर, 31 जुलाई 2025/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, सुदृढ़…
Read moreयुक्तियुक्तकरण से शिक्षण व्यवस्था हुई मजबूत सक्ती के भक्तूडेरा स्कूल में शिक्षिका की नियुक्ति
रायपुर, 31 जुलाई 2025/राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से सक्ती जिले के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला भक्तूडेरा…
Read moreकिसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : कृषि मंत्री नेताम
*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त दो अगस्त को: प्रदेश के 25.47 लाख किसानों को मिलेगी 553.34 करोड़ रूपए की राशि* रायपुर, 31 जुलाई 2025/ प्रदेश के कृषि विकास…
Read moreजिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती: व्यापम के वेबसाइट में पात्र अभ्यर्थी 15 अगस्त तक करें पंजीयन
रायपुर, 31 जुलाई 2025/रायपुर रेंज अंतर्गत वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के तहत ज़िला बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, रेल आरक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर,…
Read moreकिसानों की समृद्धि प्राथमिकता : कलेक्टर मिश्रा ने कृषि अधिकारियों की समीक्षा की’
*मिलेट, औषधीय फसल और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने दिए निर्देश* *धान के साथ मिलेट, तिलहन, मखाना और औषधीय फसलें बनेंगी आय का नया आधार* धमतरी, 31 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री…
Read moreनशा मुक्त भारत अभियान के तहत 2 अगस्त को निकलेगी सायकिल रैली
*कलेक्टर ने की आम नागरिकों से सहभागिता की अपील* *धमतरी, 31 जुलाई 2025/ जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक…
Read more













