Ro no D15139/23

किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी

9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण
 कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी

जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के समन्वित प्रयासों से आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को खेती – किसानी के लिए आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है। साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी एवं उर्वरकों के अवैध विक्रय पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री एम आर भगत ने बताया कि किसानों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने तथा बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभागीय मैदानी अमले गांव-गांव पहुंचकर किसानों को हरी खाद के उपयोग, जैविक विकल्पों को अपनाने तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने संबंधी जानकारी दे रहे हैं। किसानों को खेतों में हरी खाद के उपयोग के माध्यम से नाइट्रोजन एवं फॉस्फेटिक तत्वों की पूर्ति करने की सलाह भी दी जा रही है। जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। पहले जिले में 24 सहकारी समितियां संचालित थीं, जो अब बढ़कर 44 हो गई हैं। इससे किसानों को खाद एवं बीज प्राप्त करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है, जिससे समय और परिवहन व्यय दोनों की बचत हो रही है।
वर्तमान स्थिति में जिले की 44 सहकारी समितियों में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का कुल 9285 मीट्रिक टन भंडारण किया गया है। इनमें से अब तक 3681 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसी प्रकार धान बीज का 6836 क्विंटल भंडारण किया गया है, जिसमें से 1872 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है। समितियों में खाद एवं बीज का भंडारण लगातार जारी है, जिससे आगामी कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि ऋण वितरण भी किया जा रहा है। जिले में अब तक 10 हजार 187 किसानों को 31 करोड़ 33 लाख 08 हजार रुपये नगद तथा 6 करोड़ 46 लाख 04 हजार रुपये वस्तु ऋण के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रकार कुल 37 करोड़ 79 लाख 12 हजार रुपये का कृषि ऋण वितरित किया जा चुका है, जिससे किसानों को समय पर कृषि निवेश करने और आय में वृद्धि करने में सहायता मिल रही है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसानों को खाद, बीज एवं कृषि ऋण प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सभी सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अनियमितताओं पर रोक लगाने हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे वैज्ञानिक अनुशंसाओं के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग करें, हरी खाद एवं जैविक विकल्पों को अपनाएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

      मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियां रायपुर, 13 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों…

    Read more

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’