Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जिले के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों के नवीनीकरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा, 15 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव, 19 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा, 09 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल, 14 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार, 18 नवम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल, 09 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार, 13 जनवरी 2027 को जिला अस्पताल जशपुर, 17 फरवरी 2027 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी तथा 17 मार्च 2027 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा एवं 21 अप्रैल 2027 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि कि प्रथम शिविर 24 जून 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। इसमें जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले हितग्राहियों को आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि पूर्व में जारी हो), आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर, जिस पर ओटीपी प्राप्त होता हो तथा दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला नवीन फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन हितग्राहियों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या अपडेट कराने की आवश्यकता है, वे शिविर में आने से पूर्व निकटतम आधार केंद्र में मोबाइल नंबर अपडेट करा लें। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर शासन द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ अवश्य लें।

  • Related Posts

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर सघन अभियान जारी, प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

      अम्बिकापुर 07 अगस्त 2026/   जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा पटवारी कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    – कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा के पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*   *- नक्शा बटांकन में कम प्रगति पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में 75…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन