Ro no D15139/23

7 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपत्ति ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति पर जताया विश्वास

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नक्सलवाद की समाप्ति हेतु घोषित नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर 7 लाख रुपये के इनामी नक्सली दंपत्ति — रमेश उर्फ आटम गुड्डू एवं सविता उर्फ लच्छी पोयम — ने दिनांक 24 अप्रैल 2025 को कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

यह सफलता पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मिली है। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल, डीएसपी नक्सल ऑप्स श्री संजय ध्रुव ,श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29 वर्ष), प्लाटून नंबर 01, एमएमसी जोन, जीआरबी डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था, वहीं उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21 वर्ष) टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। दोनों बीते 8 वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे। वर्ष 2019 में थाना भोरमदेव क्षेत्रांतर्गत बकोदा जंगल में हुई मुठभेड़ में रमेश घायल भी हुआ था।

संगठन में रहते हुए रमेश के पास 12 बोर बंदूक तथा सविता के पास 8 एमएम रायफल रही है। आत्मसमर्पण का निर्णय उन्होंने संगठन में व्याप्त आंतरिक संघर्ष, अमानवीय व्यवहार, स्थानीय आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, तथा जंगल में कठिन जीवन से त्रस्त होकर लिया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं माननीय उपमुख्यमंत्री (गृह) श्री विजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत नक्सली दंपत्ति को तत्काल प्रत्येक को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि (कुल ₹50,000) नगद प्रदान की गई है। अन्य सुविधाएं शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार शीघ्र प्रदान की जाएंगी।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के समुचित पुनर्वास हेतु पुलिस एवं प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

अब तक जिला कबीरधाम में कुल 11 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, जिनमें 10 इनामी नक्सली शामिल हैं।

इस आत्मसमर्पण प्रक्रिया में जिला विशेष शाखा कबीरधाम में पदस्थ प्रधान आरक्षक 405 घनाराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक 407 अभिजीत सिंह, आरक्षक 593 कृपाराम मेरावी, नव आरक्षक 255 लिब्रू उर्फ दिवाकर, नव आरक्षक 581 करन हेमला एवं आर. राय सिंह की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

कबीरधाम पुलिस का यह अभियान आगे भी नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

    *मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित होगा वृहद् पुल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन* *गाँव चलो-घर चलो अभियान के तहत…

    Read more

    बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक

    *अव्यवस्थित बस संचालन, अनियमित स्टॉपेज व पार्किंग पर नियंत्रण के लिए कबीरधाम पुलिस सख्त, बस स्टैंड से हटेंगे खराब वाहन* पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता