Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग को माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

– हितग्राहियों से समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 06 मार्च 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी-नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 15 मार्च के लक्ष्य के अनुरूप जिन मकानों का कार्य छत स्तर पूर्ण एवं प्लास्टर लेबल पर है, उस कार्य को नोडल वाईस कार्य योजना बनाकर हितग्राहियों से समन्वय स्थापित करने के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किश्त प्राप्त होने के बाद भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी सप्ताह तक सभी आवास निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 30 मार्च को वृहद रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास में गृह प्रवेश कराया जाएगा, जिसके लिए जनपद पंचायतों के सीईओ को तत्काल कार्ययोजना बना कर अपूर्ण आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आर्थिक एवं सामाजिक गणना में छुटे हुए पात्र एवं वंचित हितग्राहियों को आगामी सर्वे में 2.0 एप के माध्यम से हितग्रहियों को लाभ दिलाने तथा इसके लिए प्रगणक के रूप में सचिव और सेल्फ सर्विस भी करने को कहा। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया। बैठक में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी संबंधित अधिकारी शामिल हुए ।

  • Related Posts

    जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसान भाई मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप खाद का करें उपयोग

    *- नील हरित शैवाल के उपयोग को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान*   *- नील हरित शैवाल मृदा में नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक*  …

    Read more

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

    L*- 56 यूनिट हुआ रक्तदान* राजनांदगांव 08 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ब्लड…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप