Ro no D15139/23

महात्मा गांधी नरेगा योजना में 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का होगा मजदूरी भुगतान

*अकुशल श्रमिकों के मजदूरी दर में हुई बड़ी वृद्धि।*

कवर्धा, 3 अप्रैल 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य करने वाले पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को 1 अप्रैल 2025 से 261 रुपए का मजदूरी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा मजदूरी दरो में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है जो तत्काल प्रभाव से जिला कबीरधाम में भी लागू किया गया है।

मजदूरी दर में हुई वृद्धि के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए पूरे देश में नई अकुशल दरो की घोषणा की गई है। इसी क्रम में राज्य के पंजीकृत अकुशल श्रमिकों को भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा। ज्ञात हो कि मनरेगा अंतर्गत बड़ी संख्या में जिले के ग्रामीण मजदूरी मूलक कार्य में नियोजित किए जाते हैं जिन्हें प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया जाता है। दिए गए टास्क के आधार पर कार्य के दौरान प्रत्येक सप्ताह मजदूरी भुगतान श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे जारी किया जाता है। ज्ञात हो की इसके पहले 243 रुपए प्रतिदिन मजदूरी भुगतान होता था जिसमें भारत सरकार द्वारा बड़ी वृद्धि करते हुए 261 रुपया कर दिया गया है। मजदूरी भुगतान में वृद्धि होने से ग्रामीण परिवारों को सीधे आर्थिक लाभ होगा।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल