Ro no D15139/23

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल तक,

विद्यार्थी निःशुल्क कर सकते हैं आवेदन

जशपुरनगर 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सरगुजा और बस्तर संभाग के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पी.पी.टी.(प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट) प्रवेश परीक्षा 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025  सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बगीचा के प्राचार्य ने बताया कि राज्य शासन की नीति के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्थानीय जिले के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाती है। परन्तु दुर्गम क्षेत्रों के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राएं कई बार जानकारी के अभाव में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए सत्र 2025-26 में पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 11 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार 12 अप्रैल 2025 से 14 अप्रैल 2025 सायं 5ः00 बजे तक किया जा सकेगा।
परीक्षा तिथि और केंद्रों की जानकारी
पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 1 मई 2025 को पूर्वान्ह 9ः00 बजे से 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। व्यापम की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2025-26 से संबंधित विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट Vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों के लिए परीक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ किया गया है। इस संबंध में 8 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि स्थानीय प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

  • Related Posts

    दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में जटिल सर्जरी की बढ़ी सुविधा, 273 ऑपरेशन से रेफरल लगभग नगण्य

    *ब्रेस्ट व स्किन कैंसर की सर्जरी से लेकर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तक हो रही उपचार की सुविधा; जल्द शुरू होगी थोराकोस्कोपी और आधुनिक बर्न यूनिट* रायपुर, 17 सितंबर 2026/ दक्षिण बस्तर…

    Read more

    जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ

    जशपुरनगर 17 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर