Ro no D15139/23

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान : नगरी के ग्राम बरबांधा और मगरलोड के परेवाडीह में आयोजित हुआ संतृप्तिकरण शिविर

*आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई*

*विभिन्न योजनाओं के तहत किया गया लाभान्वित* ं

धमतरी 30 जून 2025/ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में संतृप्तिकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगरी के ग्राम बरबांधा और मगरलोड के परेवाडीह में शिविर का आयोजन किया गया। बरबांधा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, जिससे उन्हें पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विद्युत विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय, और रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बरबांधा में आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सुधार एवं नए आवेदन, पेंशन योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीयन आदि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इसी तरह मगरलोड के ग्राम परेवाडीह में आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में 10 लोगों का आधार कार्ड अपडेटःऔर अद्यतन किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 लाभार्थियों का पंजीयन, राशन कार्ड में 15 नए नाम जोड़े गए एवं एक नया राशन कार्ड जारी किया गया। इसी तरह 20 लोगों को जाति प्रमाण पत्रःजारी किया गया और 23 श्रमिकों का श्रम कार्ड पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 47 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांचः की गई। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    पशु सखियों ने सीखा आधुनिक पशुपालन का व्यवहारिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण बना ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का माध्यम

    धमतरी, 27 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, धमतरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पशु सखियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरक अवसर…

    Read more

    तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार : ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल

    धमतरी, 27 जुलाई 2026/ तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला (Azolla) को अक्सर लोग साधारण जलीय वनस्पति समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच