Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में बैठक

*जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश*

धमतरी, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में कलेक्टर ने नशीली दवाओं की तस्करी और इसके बढ़ते दुष्प्रभावों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मणिशंकर चंद्रा सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में नशा तस्करी की रोकथाम, इससे जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नशीली दवाओं की अवैध गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था के लिए, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, खुफिया इकाइयों तथा प्रशासन को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाएं और आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने जानकारी दी कि जिले के चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी और गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय कर तस्करों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ा जाएगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि आम नागरिकों की भागीदारी से नशा विरोधी अभियान को जनांदोलन का रूप दिया जाएगा। विशेषकर विद्यालयों, महाविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब