
जशपुरनगर 30 जुलाई 2025/ जिला आयुष अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में विभाग के द्वारा आठ आयुष ग्रामों में ‘‘एक पेड़ मां के नाम थीम पर 643 औषधियों पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आठ आयुष ग्रामों में नारायणपुर, बटईकेला, तुमला, कुर्राेग, शेखरपुर, करडेगा, घाघरा एवं लोखण्ड़ी शामिल हैं। इन ग्रामों में वृक्षारोपण कर ग्रामीणजनों को भी पौधो का वितरण किया गया। उन्हें पौधों के औषधीय गुणों और उनके उपयोगिता के संबंध जानकारी दी गई और संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों को वर्षा ऋतु जन्य रोग, उसके रोकथाम और घरेलू उपचार के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








