Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा से गगन का घर हुआ रौशन – बिजली के बिल से मिली राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से अपने घर की छत पर ऊर्जा का उत्पादन करने से बिजली बिल से मिली मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बन रहा कारगर
– सोलर पैनल लगाने के लिए आसानी से बैंक से मिल रहा ऋण
राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत किफायती एवं उपयोगी है। सौर ऊर्जा पर्यावरण मित्र है तथा भविष्य के लिए इसका उपयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। राजनांदगांव शहर में इस योजना के प्रति जनसामान्य में रूझान बढ़ा है। सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए अपने बिजली के बिल में कमी लाने के लिए उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर विद्युत की बचत कर रहे हंै। राजनांदगांव शहर के कमला कॉलेज रोड निवासी श्री गगन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने घर में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5 लाख रूपए की लागत से 10 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया है। शासन की ओर से 78 हजार रूपए की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पहले 10 से 15 हजार रूपए बिजली बिल आता था। जिससे वह परेशान थे। जब से इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाए हैं, तब से बिजली के बिल से राहत मिली है और अब तो बिजली का बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने के बाद जमा भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना बहुत उपयोगी है और इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए आसानी से बैंक से ऋण भी मिल रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी को अधिक से अधिक प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाना चाहिए। इस योजना का लाभ लेते हुए बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बन सकते है। सौर ऊर्जा अक्षय ऊर्जा का स्रोत है, जिससे पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह बहुत अच्छा है। उन्होंने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते हंै। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या PMSuryaGhar मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है। इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत धुसेरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

    *- हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया लाभान्वित*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत…

    Read more

    इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सस्टेनेबल इंडिया अवार्ड का आयोजन

    – कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं जल संवर्धन हेतु भागीदारी के संबंध में दी गई जानकारी*   राजनांदगांव 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट भिलाई कैंपस एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी