Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – खरीफ वर्ष 2024 में 2733 किसानों को मिला 6.21 करोड़ रूपए का फसल बीमा

रबी वर्ष 2024-25 में 20380 किसानों का दावा, 33.23 करोड़ रूपए का दावा गणना पूर्ण
– फसल बीमा कराने की तिथि में की गई वृद्धि
– अऋणी कृषक 14 अगस्त तक एवं ऋणी कृषक 31 अगस्त तक करा सकते है फसल बीमा
राजनांदगांव 07 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों को किफायती फसल बीमा उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को समर्थन प्रदान किया जा रहा है। बुवाई से पूर्व से लेकर कटाई के बाद तक के चरण में, क्षेत्र दृष्टिकोण के आधार पर, सभी गैर- रोकथाम योग्य प्राकृतिक जोखिमों के विरूद्ध किसानों की फसलों के लिए व्यापक जोखिम कवर सुनिश्चित किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2024 में 109178 ऋणी कृषक, 8688 अऋणी कृषक कुल 117866 कृषकों द्वारा रकबा 143465.56 हेक्टेयर का प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल में बीमा कराया गया था। जिसमें फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर 2733 कृषकों को कुल 6 करोड़ 21 लाख 19 हजार 101 रूपए कृषकों को उनके खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी वर्ष 2024-25 में 19473 ऋणी कृषक एवं 12161 अऋणी कृषक कुल 31634 कृषकों द्वारा रकबा 39431.58 हेक्टेयर में बीमा कराया गया था। जिसमें फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर कुल 20380 कृषकों को दावा राशि 33 करोड़ 23 लाख 21 हजार 247 रूपए का दावा गणना पूर्ण रूप से कर लिया गया है। जिसका भुगतान डीजी क्लेम पोर्टल के माध्यम से किसानों को भुगतान किया जाएगा।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025 में अब तक 1065.81 रकबा हेक्टेयर का फसल बीमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने की तिथि में वृद्धि की गई है। जिसके तहत अऋणी कृषक 14 अगस्त 2025 तक एवं ऋणी कृषक 31 अगस्त 2025 तक फसल बीमा करा सकते है। उन्होंने अब तक बीमा अपने फसलों का बीमा नहीं कराने वाले कृषकों से नजदीकी लोक सेवा केन्द्र एवं बैंक, समितियों में संपर्क कर अपने फसलों का बीमा कराकर फसलों को सुरक्षा कवच प्रदान करने की अपील की है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच