Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान:  कलेक्टर रोहित व्यास

कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति  की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकास मूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने समय-सीमा में आए प्रकरणों के निराकरण, पेंशन प्रकरण, समयमान वेतनमान, विभागीय जांच, सुशासन तिहार के दौरान आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति और 15 साल से पुराने हो चुके वाहनों की नीलामी के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों का निर्देश दिए की यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए की जनहित में संचालित शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों को समय में प्राप्त हो। कार्यों में लापरवाही या देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरण के मामले में पूरी गंभीरता बरतते हुए तय समय सीमा में  पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय जांच की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए की जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ प्रत्येक मामले को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने 15 वर्ष से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की और बचे हुए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समय सीमा में आए प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री व्यास ने उद्योग विभाग और जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति से उनके विभाग द्वारा योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय, उद्योग और रोजगार मूलक गतिविधियों के लिए दी जाने वाली सहायता की जानकारी ली और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने कौशल विकास विभाग और लाईवलीहुड कॉलेज के द्वारा विभिन्न रोजगार और स्वरोजगार के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्लेसमेंट की जानकारी ली और कहा की इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को इसका लाभ मिले। कलेक्टर श्री व्यास ने लीड बैंक मैनेजर से दूरस्थ क्षेत्रों में भी बैंकिंग सेवा का लाभ मिले इसके लिए नई शाखा खोले जाने के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत