Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 अगस्त को

जशपुरनगर 11 अगस्त 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में गणित-विज्ञान की रिक्त सीटों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन  24 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया किया जाएगा। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा जशपुर मे होगा।

आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये विद्यालय में कक्षा 11वीं में कुल रिक्त 09 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जायेगा। इनमें वर्गवार विभिन्न सीटें रिक्त है। रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति बालक-02 एवं बालिका-03 सीट, अनुसूचित जाति वर्ग के बालिका-01 सीट, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक-02 सीट तथा सामान्य वर्ग के बालक-01 सीट रिक्त है, रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर एवं प्रयास आवासीय विद्यालय डोड़काचौरा के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा कर सकते है। परीक्षा में शामिल होने हेतु विद्यार्थियों की न्यूनतम पात्रता कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक-समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, निवास-प्रमाण, जाति-प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा परिणाम के मेरिट आधार पर छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जायेगा।

  • Related Posts

    किसानों की आय बढ़ाने एफपीओ होंगे और मजबूत मूल्य संवर्धन व डिजिटल बाजार से जुड़ेंगे उत्पाद डीएमसी बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश आत्मनिर्भर एवं व्यवसायोन्मुख किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण पर जोर

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से…

    Read more

    14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

      जशपुरनगर 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम  “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर