Ro no D15139/23

रैम्प योजना के तहत उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न

– सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों और बैंकों के बीच हुआ सीधा संवाद
राजनांदगांव 14 अगस्त 2025। रेजिंग एण्ड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना (रैम्प) के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई को पारंपरिक बैंकिंग साधनों से आगे बढ़कर वैकल्पिक वित्तीय स्त्रोतों से सहायता प्राप्त करनेे एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होटल अवाना में उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि जिले के दर्जनों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों के प्रतिनिधियों, पीएमएफएमई व पीएमईजीपी योजना और स्टार्टअप ने भाग लिया। कार्यक्रम में बैंक भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के अधिकारियों ने उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं, मुद्रा योजना और सीजीटीएमएसई के लाभों की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिला। उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया। इस अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधि, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठन एवं स्थानीय उद्यमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय में 5 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

    राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 5 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेले में…

    Read more

    राजनांदगांव जिले में अब तक 3544.1 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 85.1 मिमी बारिश हुई*   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल