कृषि विभाग द्वारा निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसर का किया आकस्मिक निरीक्षण

– जांच में अनियमितता पाये जाने पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में खरीफ वर्ष में उर्वरकों की आवक तथा समिति एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों को नियमित रूप से रासायनिक उर्वरकों के भंडारण व वितरण के लिए लगातार निरीक्षण एवं स्टाक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग के उर्वरक  निरीक्षकों द्वारा जिले के 7 निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसर में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें राजनांदगांव विकासखंड के दादाजी एग्री क्लिीनिक गंज मंडी राजनांदगांव के परिसर में जांच की गई। जांच में पाया गया कि विक्रेता बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरक का व्यवसाय कर रहे थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रेता के परिसर को सील किया गया। डोंगरगांव विकासखंड के शीतल कृषि केन्द्र को नोटिस दिया गया तथा सिन्हा कृषि केन्द्र डोंगरगांव द्वारा उर्वरक का बिना मूल्य सूची एवं रिकार्ड संधारण के बिना ही उर्वरकों का व्यापार करते पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सहसपुर दल्ली के आर्शीवाद एग्रो एवं कबीर कृषि केन्द्र तथा सिद्धकी कुरैशी कृषि केन्द्र छुरिया को पंजी संधारण एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने के कारण उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण 21 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने उर्वरकों का व्यापार करने वाले सभी अनुज्ञप्तिधारियों से किसानों के हित में शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरकों का कृषकों को वितरण करने तथा विक्रय किए गए खादों का पीओएस मशीन के माध्यम से परिचालन एवं रिकार्ड संधारण करने की अपील की है। उन्होंने निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों की शिकायत एवं जांच में अनियमितता पाये जाने पर सभी उर्वरक निरीक्षकों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    सौर सुजला योजना से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त

    *- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती* *- सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंपों में किया गया आवश्यक सुधार कार्य* राजनांदगांव 19 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) सौर सुजला…

    Read more

    भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर क्षेत्र का भ्रमण

    राजनांदगांव 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला,…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?