Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अम्बिकापुर में हॉकी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

अम्बिकापुर 29 अगस्त 2025/ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की 120वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हॉकी मैदान में सद्भावना हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पार्षद श्री आलोक दुबे ने मेजर ध्यानचन्द और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। हॉकी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 4 तथा पुरुष वर्ग की 6 टीमों ने भाग लिया।  खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में विश्रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि छोटा नागपुर की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में शासकीय कन्या परिसर की टीमें हावी रहीं। सीनियर कन्या परिसर टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया जबकि कन्या परिसर की जूनियर टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर सरगुजा के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। सम्मानित खिलाड़ियों में बैडमिंटन के श्री वेंकट गौरव प्रसाद एवं श्री हिमांशु वर्मा, बास्केटबॉल की श्रीमती अनीषा सिंह एवं कुमारी रिविका लकड़ा तथा नेटबॉल की कुमारी खुशबू गुप्ता शामिल रहीं। इन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता दास एवं श्री योगेश विश्वकर्मा ने किया। यह आयोजन तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हिस्सा है, इसी अनुक्रम में  30 अगस्त को फूटबॉल प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त को संडे ऑन साइकिल के साथ गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में खेल का समापान होगा।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?