Ro no D15139/23

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक

– जिले में स्वच्छोत्सव थीम पर होंगे विशेष आयोजन
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव थीम पर किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम, ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2017 से निरंतर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से गांवों को स्वच्छ बनाना है। इस वर्ष अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर को सुबह 8 बजे एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान गांवों में गंदगी व कचरे के ढेर की सफाई, मेगा स्वच्छता अभियान, स्वच्छाग्राही एवं सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे हेतु शिविर तथा त्योहारों का आयोजन पर्यावरण अनुकूल एवं जीरो वेस्ट पद्धति से किया जाएगा। अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग  द्धह्लह्लश्च://ह्य2ड्डष्द्धद्धड्डह्लड्डद्धद्बह्यद्ग1ड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर की जाएगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का समापन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है