Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी पहुँचे व्यापारियों के बीच-जीएसटी बचत की सभी ने की सराहना

जीएसटी बचत उत्सव में आमजन और व्यापारियों ने साझा किए अनुभव

मोदी सरकार के जीएसटी रिफॉर्म 2.0 से वस्तुओं के दामों में आई कमी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले – यह बदलाव हर घर की ज़िंदगी में दिख रहा है

जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया सुधारों से मिली व्यापार को मजबूती

स्थानीय प्रतिष्ठानों में जाकर ग्राहकों से संवाद, गुलाब फूल भेंट कर किया सम्मान

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का असर अब सीधे आम जनता और व्यापार जगत पर दिखाई देने लगा है। वस्तुओं की कीमतों में कमी, कारोबार में सहजता और पारदर्शिता ने हर वर्ग को लाभान्वित किया है। इसी क्रम में जिला भाजपा द्वारा आज कवर्धा में जीएसटी बचत उत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय बाजार में पहुँचे और प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर ग्राहकों व व्यापारियों से संवाद किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, राजेंद्र सलूजा और सुनील दोषी श्रीकांत उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यापारी बंधुओं का गुलाब फूल देकर स्वागत और सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने कहा –“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना केवल कर सुधार करना नहीं है, बल्कि जनजीवन में सीधा बदलाव लाना है। जीएसटी रिफॉर्म्स ने आज हर घर को राहत दी है। यह बदलाव सिर्फ कागज़ पर नहीं, बल्कि लोगों की थाली में और दुकानों की रैक पर दिख रहा है।”

जिला अध्यक्ष ने बताई उपलब्धियाँ
जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा –“मोदी जी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी सुधारों से कर प्रणाली सरल और पारदर्शी हुई है। व्यापारियों के लिए प्रक्रियाएँ आसान हुई हैं और जनता को अब सस्ते दामों पर आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध हो रही हैं। यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहे हैं।”

*व्यापारियों और ग्राहकों की राय*
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने खुलकर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि जीएसटी दरों में कटौती से वस्तुओं की कीमतों में स्पष्ट कमी आई है। अब ग्राहकों को दवाइयाँ, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और स्टेशनरी जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएँ पहले की तुलना में सस्ते दामों पर मिल रही हैं।

ग्राहकों ने बताया कि जीएसटी बचत उत्सव ने उन्हें यह समझने का अवसर दिया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुधार सीधे उनकी जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। लोगों ने इस पहल को आमजन और व्यापारी-हितैषी कदम बताया।

प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हुआ संवाद
श्री मेडिकल, जनपद कॉम्पलेक्स के पास कवर्धा,मां दंतेश्वरी फोटोकपियर्स एंड स्टेशनरी मार्ट, बस स्टैंड कवर्धा,बग्गा जनरल स्टोर्स, कवर्धा,मुटरेजा रेडियो टाइम, कवर्धा (इलेक्ट्रॉनिक दुकान),इंडियन रेडीमेड कपड़ा दुकान, मेन मार्केट कवर्धा
इन सभी प्रतिष्ठानों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जाकर ग्राहकों व व्यापारियों से संवाद किया और मोदी सरकार के जीएसटी रिफॉर्म 2.0 से हुए बदलाव की जानकारी साझा की।

व्यापार और अर्थव्यवस्था की मजबूती

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और मोदी सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने इस रीढ़ को और मजबूत किया है। जीएसटी बचत उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता को जागरूक करने का अभियान है, जिससे उन्हें अपने अधिकारों और राहत की जानकारी मिल सके।

  • Related Posts

    योग, संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश: अशोका पब्लिक स्कूल में योग दिवस का आयोजन

    कवर्धा।* अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल,कवर्धा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय…

    Read more

    विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

    *योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा*     *▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा