Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के मिशन तालीम और एजाजी प्रोग्राम में 700 बच्चों को 50 लाख की छात्रवृति बांटी गई

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता _ ए ओ लॉरी

इच्छा शक्ति के साथ पढ़ाई में आगे बड़े _ ए एच खान

इल्म के बिना तरक्की नहीं होती_ हाजी असलम खान

मेहनत करने से ही मिलती है तरक्की_ जनाब फैजल रिज़वी

परिस्थितियों के अनुसार स्वयं में लाए बदलाव _ हाजी इमरान

रायपुर। राजधानी में छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के मिशन तालीम के तहत एजाजी प्रोग्राम आयोजित किया गया । जिसमें 50 लाख रुपए की छात्रवृति करीब ,700 छात्र छात्राओं को बांटी गई। इस प्रोग्राम में आमंत्रित अतिथियों ने मुस्लिम बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्हें सरकारी नौकरियों और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर विभाग के सेवानिवृत जी एस टी कमिश्नर ए एच खान ने जकात फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे कई सालों से इससे जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों को निश्चित रूप से सफलता मिलती है। बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता खुद ही तय करना चाहिए। उन्होंने सफलता की कहानियों के जरिए बच्चों को आगे बढ़ने की बात कही साथ ही यह भी बताया कि बच्चों के लिए उन्होंने घर पर ही लाइब्रेरी बनाई है,जिसका उपयोग पंजीयन के जरिए किया जा सकता है। कार्यक्रम में शामिल हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनाब असलम खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि इल्म के बिना तरक्की असंभव है। इसलिए बच्चे पढ़ाई पर जोर दे सफलता का मार्ग खुद ही चुने।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों को आगे आने , मेहनत करके अपनी जगह बनाने और सफलता प्राप्त करने की बात कही । कार्यक्रम में जनाब नजर हुसैन हुसैनी अबरार अहमद के साथ ही सभी अतिथियों ने टॉपर बच्चों ओर छात्रवृति लेने वाले बच्चों को मेडल प्रमाणपत्र और चेक देकर सम्मानित किया।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता_ ए ओ लॉरी

जकात फाउंडेशन के एजाजी प्रोग्राम में उप संचालक रोजगार ए ओ लॉरी ने सभी छात्र छात्राओं को सफलता के गुर बताए।उन्हें बताया कि किस तरह से ई रोजगार एप में पंजीयन करके रोजगार प्राप्त करे। उन्होंने नवोदय विद्यालय में दाखिला मिलने पर बच्चों के लिए 10 हजार रुपए खुद की ओर से देने की भी घोषणा की । उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता । न तो कोई सिफारिश काम आती है और न ही पहचान। बल्कि काम आता है तो सिर्फ मेहनत ही। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने युवा ऐप में नाम पता दर्ज करने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा कि जकात फाउंडेशन के इस कार्य में ओर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

ये सिर्फ रकम नहीं ये है उम्मीदों का सफर _ सैय्यद अकील

जकात फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद अकील अहमद ने बताया कि 11 सालों पहले जकात फाउंडेशन की शुरुआत रमजान में मुस्लिमों की ओर से जमा किए गए 9 लाख की रकम से की गई थी जो अब 50 लाख रुपए तक पहुंच गई है । उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी ।फाउंडेशन के सदस्य जनाब अकरम खान, नजर हुसैन हुसैनी, मोहम्मद निजाम, व्यवसाई इरफान बुखारी , ताहिर खान, एजाज रहमान, गुलज़ेब अहमद और अन्य है। जनाब ताहिर खान ने कहा कि बच्चों को मेहनत करके अपना स्थान बनाना चाहिए।

खुद को अपडेट रखे _ व्यवसाईं इमरान बुखारी

इमरान बुखारी ने कहा कि आने वाला समय आईटी का है। जो बच्चे खुद को अपडेट रखेंगे वे आगे बढ़ सकेंगे । उन्होंने कहा कि जकात फाउंडेशन ने अच्छी नीयत से नेक कार्य की शुरुआत की है। उनके कार्य को आगे बढ़ाने में वे हमेशा आगे रहेंगे । कार्यक्रम में वेदांतु के जनाब शाहनवाज आलम ने बच्चों को कोचिंग लेने की बात कही। वेदान्तू के साथ जकात फाउंडेशन मिलकर टेलेंट सर्च प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इसमें 6 बच्चों को विशेष कोचिंग दी जाएगी। इसका खर्च जकात फाउंडेशन उठाएगा।
नीट टॉपर को मिलेगी 21हजार रुपए की छात्रवृति

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की ओर से 6 छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही है। सातवीं छात्रवृति 21हजार रुपए की अगले साल से देने की घोषणा अधिवक्ता सैयद फैजल रिज़वी ने की।उन्होंने हजरत इमाम हुसैन के नाम से छात्रवृति देने की घोषणा की । जकात फाउंडेशन के प्रोग्राम में हजरत उस्मान गनी छात्रवृत्ति निदा फातिमा को , हजरत अली छात्रवृत्ति आशिया बानो को, बीबी हजरत खदीजा छात्रवृति ताहिरा ज़माना हैदरी को, हजरत बीबी फातिमा छात्रवृत्ति सना फातिमा को , हजरत उमर छात्रवृति इनाया खान को ओर खुलफे हजरत अबूबकर छात्रवृति मोहम्मद मुसाब को दी गई। वही विभिन्न विषयों के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    हरित विकास और ग्रामीण आजीविका की अनूठी पहल

    वीबी-जी रामजी के तहत एक ही स्थल पर लगे 1717 नाशपाती के पौधे   *फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला समूहों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए